
कांउन्सिलिंग कार्य हेतु अनुभवी गेस्ट मनोवैज्ञानिक व विषय विशेषज्ञों की आवश्यकता हेतु आवेदन आमंत्रित
--
जिला रोजगार कार्यालय द्वारा संचालित कैरियर काउन्सिलिंग योजनान्तर्गत शिक्षित बेरोजगार आवेदकों को कैरियर मार्गदर्शन सहायता उपलब्ध कराई जाती है, इस हेतु जिला निवाडी के हाईस्कूल/हायर सेकण्डरी विद्यालयों तकनीकी शैक्षणिक संस्थाओं, महाविद्यालयों, छात्रावासों एवं युवासंगम मेलों में जाकर वित्तीय वर्ष 2026-27 में कांउन्सिलिंग कार्य हेतु अनुभवी गेस्ट मनोवैज्ञानिक व विषय विशेषज्ञों की आवश्यकता है। ताकि समय-समय पर कैरियर कांउन्सिलिंग कार्यक्रम / सत्रों को संचालित किया जा सके। यह किसी प्रकार का जॉब नहीं है। इसमें आवश्यकतानुसार कांउन्सिलिंग कार्य हेतु आमंत्रित किया जावेगा ।
मनोवैज्ञानिक हेतु अनिवार्य योग्यता मनोवैज्ञानिक विषय से स्नातक / स्नातकोत्तर (मनोवैज्ञानिक), पी. जी. डिप्लोमा या इन कैरियर कांउन्सिलिंग अथवा समकक्ष है, विषय विशेषज्ञ हेतु डिग्री डिप्लोमा साथ ही एडमीशन, प्रतियोगी परीक्षाओं या स्वरोजगार के क्षेत्र में अनुभव हो। कैरियर कांउन्सिलिंग मार्गदर्शन के क्षेत्र में अनुभवी को प्राथमिकता दी जावेगी। इच्छुक उम्मीदवारों के लिये आवेदन जमा करने की दिनांक 15.09. 2026 से अंतिम दिनांक 22.09.2026 को शाम 04 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय, संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन टीकमगढ़ में उपस्थित होकर स्वयं जमा कर सकते है अथवा कार्यालय की मेल आई.डी. deotkmgr@gmail.com पर अपने समस्त प्रमाण पत्र एवं अनुभव प्रमाण पत्र सहित भेज सकते हैं।
#jansamparkMP #niwari