नवपदस्थापित जिला पदाधिकारी श्री विजय प्रकाश मीणा (भा.प्र.से.) ने बुधवार को सीवान के जिला पदाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए जिले के विकास और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि सुशासन, पारदर्शी एवं संवेदनशील प्रशासन, विकास कार्यों में तेजी तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने कहा कि जिले में विधि-व्यवस्था, विकास एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों को बेहतर समन्वय के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।
डीएम विजय प्रकाश मीणा ने अधिकारियों को जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही को भी प्राथमिकता देने की बात कही।
Chapra, Saran | Aug 19, 2026