Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

प्रधानमंत्री जन-धन योजना ने वित्तीय समावेशन को नई गति दी है। 58 करोड़ से अधिक जन-धन खातों के माध्यम से बैंकिंग सेवाएं देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंची हैं। 55.8% खाते महिलाओं के नाम हैं, जबकि 78% खाते ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों में हैं। यह योजना DBT, डिजिटल भुगतान और आर्थिक सशक्तिकरण की मजबूत नींव बन चुकी है। #JanDhanYojana #12YearsOfGaribKalyan #12YearOfSeva

Umaria, Madhya Pradesh | Jun 10, 2026

MORE NEWS

⏩स्टेडियम में हैंडबॉल मैत्री मैच संपन्न

⏩ओलंपिक दिवस एवं विश्व हैंडबॉल दिवस के अवसर पर जिला हैंडबॉल संघ एवं क्रीड़ा भारती जिला उमरिया द्वारा नगर पालिका स्टेडियम उमरिया में हैंडबॉल मैत्री मैच का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग के रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिनका खिलाडियो एवं खेल प्रेमियों ने भरपूर आनंद लिया।

 ⏩ बालक वर्ग में क्रीड़ा भारती उमरिया कि टीम एवं भगत सिंह क्लब कि टीम के मध्य कड़ा मुकाबला हुआ। दोनों टीमों के खिलाडियो ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मैच में क्रीड़ा भारती उमरिया ने 11 गोल किए, जबकि भगत सिंह क्लब ने 17 गोल दागे। इस प्रकार भगत सिंह क्लब ने 6 गोलों के अंतर से जीत दर्ज कर मुकाबला अपने नाम किया। बालिका वर्ग में व्हाइट वॉरियर्स एवं रेड वॉरियर्स के मध्य मैच खेला गया। व्हाइट वॉरियर्स ने 7 गोल किए, जबकि रेड वॉरियर्स ने 4 गोल किए। इस प्रकार व्हाइट वॉरियर्स ने 3 गोलों के अंतर से जीत दर्ज की।

 ⏩ कार्यक्रम में शिक्षा विभाग से जगदीश सिंह मसराम एवं मुकेश कुमार झारिया , तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग से कृष्ण कुमार झारिया , राष्ट्रीय खिलाड़ी शिवम सोंधिया, राष्ट्रीय खिलाड़ी अतुल रजक एवं  हॉकी  के  एनआईएस कोच राहुल बर्मन  विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने खिलाडि़यों का उत्साहवर्धन किया तथा मैच का भरपूर आनंद लिया। प्रतियोगिता के संचालन में तकनीकी अधिकारियों के रूप में वीरेंद्र बैगा, मनीषा पेंद्रे एवं अंजली विश्वकर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 ⏩ इस अवसर पर वरिष्ठ राष्ट्रीय खिलाड़ी आकाश वर्मा, राष्ट्रीय खिलाड़ी अखिलेश पांडे, राष्ट्रीय खिलाड़ी सूरज बर्मन, हैंडबॉल खेल प्रेमी प्रकाश कुशवाहा, वरिष्ठ खिलाड़ी रोहित सिंह मार्को, राष्ट्रीय खिलाड़ी दुर्गेश साहू एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी अंकित बर्मन राष्ट्रीय खिलाड़ी रवि सिंह, सौरभ सोंधिया, अमरीश पांडे एवं प्रफुल्ल प्रजापति उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर हैंडबॉल मैच का भरपूर आनंद लिया तथा खिलाडियो का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। आयोजन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाडि़यों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की गईं। जिला हैंडबॉल संघ एवं क्रीड़ा भारती जिला उमरिया द्वारा आयोजित इस मैत्री मैच का उद्देश्य खिलाडि़यों में खेल भावना, अनुशासन एवं आपसी सौहार्द को बढ़ावा देना है।
@cmmadhyapradesh
@mpsportsdept
@jansamparkmp
#उमरिया 
#umaria

⏩स्टेडियम में हैंडबॉल मैत्री मैच संपन्न ⏩ओलंपिक दिवस एवं विश्व हैंडबॉल दिवस के अवसर पर जिला हैंडबॉल संघ एवं क्रीड़ा भारती जिला उमरिया द्वारा नगर पालिका स्टेडियम उमरिया में हैंडबॉल मैत्री मैच का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग के रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिनका खिलाडियो एवं खेल प्रेमियों ने भरपूर आनंद लिया। ⏩ बालक वर्ग में क्रीड़ा भारती उमरिया कि टीम एवं भगत सिंह क्लब कि टीम के मध्य कड़ा मुकाबला हुआ। दोनों टीमों के खिलाडियो ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मैच में क्रीड़ा भारती उमरिया ने 11 गोल किए, जबकि भगत सिंह क्लब ने 17 गोल दागे। इस प्रकार भगत सिंह क्लब ने 6 गोलों के अंतर से जीत दर्ज कर मुकाबला अपने नाम किया। बालिका वर्ग में व्हाइट वॉरियर्स एवं रेड वॉरियर्स के मध्य मैच खेला गया। व्हाइट वॉरियर्स ने 7 गोल किए, जबकि रेड वॉरियर्स ने 4 गोल किए। इस प्रकार व्हाइट वॉरियर्स ने 3 गोलों के अंतर से जीत दर्ज की। ⏩ कार्यक्रम में शिक्षा विभाग से जगदीश सिंह मसराम एवं मुकेश कुमार झारिया , तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग से कृष्ण कुमार झारिया , राष्ट्रीय खिलाड़ी शिवम सोंधिया, राष्ट्रीय खिलाड़ी अतुल रजक एवं हॉकी के एनआईएस कोच राहुल बर्मन विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने खिलाडि़यों का उत्साहवर्धन किया तथा मैच का भरपूर आनंद लिया। प्रतियोगिता के संचालन में तकनीकी अधिकारियों के रूप में वीरेंद्र बैगा, मनीषा पेंद्रे एवं अंजली विश्वकर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ⏩ इस अवसर पर वरिष्ठ राष्ट्रीय खिलाड़ी आकाश वर्मा, राष्ट्रीय खिलाड़ी अखिलेश पांडे, राष्ट्रीय खिलाड़ी सूरज बर्मन, हैंडबॉल खेल प्रेमी प्रकाश कुशवाहा, वरिष्ठ खिलाड़ी रोहित सिंह मार्को, राष्ट्रीय खिलाड़ी दुर्गेश साहू एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी अंकित बर्मन राष्ट्रीय खिलाड़ी रवि सिंह, सौरभ सोंधिया, अमरीश पांडे एवं प्रफुल्ल प्रजापति उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर हैंडबॉल मैच का भरपूर आनंद लिया तथा खिलाडियो का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। आयोजन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाडि़यों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की गईं। जिला हैंडबॉल संघ एवं क्रीड़ा भारती जिला उमरिया द्वारा आयोजित इस मैत्री मैच का उद्देश्य खिलाडि़यों में खेल भावना, अनुशासन एवं आपसी सौहार्द को बढ़ावा देना है। @cmmadhyapradesh @mpsportsdept @jansamparkmp #उमरिया #umaria

Umaria, Madhya Pradesh | Jun 24, 2026

☑️नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय मास्टर वालंटियर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

☑️ सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, मध्यप्रदेश के सहयोग से वाल्मी संस्था द्वारा संचालित नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय मास्टर वालंटियर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत सभागार में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में नशामुक्ति के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा प्रशिक्षित वालंटियर्स के माध्यम से लोगों तक प्रभावी संदेश पहुंचाना था।

 ☑️कार्यक्रम का शुभारंभ ब्रह्माकुमारी संस्थान की प्रतिनिधि दीदी, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के उप संचालक श्री अमन दुबे, राज्य स्तरीय समन्वयक एवं मास्टर ट्रेनर डॉ. अतुल कुमार रायजादा तथा वाल्मी संस्था के श्री नीरज बंदेल द्वारा किया गया।

 ☑️मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित राज्य स्तरीय समन्वयक एवं मास्टर ट्रेनर डॉ. अतुल कुमार रायजादा ने कहा कि अधिकांश युवा गलत संगति के कारण नशे की गिरफ्त में आते हैं तथा नशे की शुरुआत अक्सर मित्रों के प्रभाव से होती है। उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि उसके पूरे परिवार को प्रभावित करता है। इसलिए समाज में सतत जनजागरूकता अभियान चलाने तथा युवाओं को उचित मार्गदर्शन प्रदान करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में मास्टर वालंटियर्स की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

 ☑️प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में विभिन्न प्रकार के नशों एवं उनके शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। उप संचालक श्री अमन दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि युवाओं को समय-समय पर उचित परामर्श एवं सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराना आवश्यक है, जिससे वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रह सकें।

 ☑️कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी संस्थान की प्रतिनिधि ने कहा कि नशा पीड़ित व्यक्तियों के लिए परिवार से भावनात्मक जुड़ाव अत्यंत आवश्यक है। जो लोग परिवार से भावनात्मक रूप से नहीं जुड़ पाते, उनके नशे की ओर आकर्षित होने की संभावना अधिक रहती है। उन्होंने नशे को समाज के लिए एक विष बताते हुए इसके उन्मूलन हेतु सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।
@cmmadhyapradesh 
@jansamparkmp 
#उमरिया

☑️नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय मास्टर वालंटियर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न ☑️ सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, मध्यप्रदेश के सहयोग से वाल्मी संस्था द्वारा संचालित नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय मास्टर वालंटियर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत सभागार में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में नशामुक्ति के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा प्रशिक्षित वालंटियर्स के माध्यम से लोगों तक प्रभावी संदेश पहुंचाना था। ☑️कार्यक्रम का शुभारंभ ब्रह्माकुमारी संस्थान की प्रतिनिधि दीदी, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के उप संचालक श्री अमन दुबे, राज्य स्तरीय समन्वयक एवं मास्टर ट्रेनर डॉ. अतुल कुमार रायजादा तथा वाल्मी संस्था के श्री नीरज बंदेल द्वारा किया गया। ☑️मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित राज्य स्तरीय समन्वयक एवं मास्टर ट्रेनर डॉ. अतुल कुमार रायजादा ने कहा कि अधिकांश युवा गलत संगति के कारण नशे की गिरफ्त में आते हैं तथा नशे की शुरुआत अक्सर मित्रों के प्रभाव से होती है। उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि उसके पूरे परिवार को प्रभावित करता है। इसलिए समाज में सतत जनजागरूकता अभियान चलाने तथा युवाओं को उचित मार्गदर्शन प्रदान करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में मास्टर वालंटियर्स की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। ☑️प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में विभिन्न प्रकार के नशों एवं उनके शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। उप संचालक श्री अमन दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि युवाओं को समय-समय पर उचित परामर्श एवं सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराना आवश्यक है, जिससे वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रह सकें। ☑️कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी संस्थान की प्रतिनिधि ने कहा कि नशा पीड़ित व्यक्तियों के लिए परिवार से भावनात्मक जुड़ाव अत्यंत आवश्यक है। जो लोग परिवार से भावनात्मक रूप से नहीं जुड़ पाते, उनके नशे की ओर आकर्षित होने की संभावना अधिक रहती है। उन्होंने नशे को समाज के लिए एक विष बताते हुए इसके उन्मूलन हेतु सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। @cmmadhyapradesh @jansamparkmp #उमरिया

Umaria, Madhya Pradesh | Jun 23, 2026

☑️मां तुझे प्रणाम योजना के तहत चयनित युवतियों ने किया ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थलों का भ्रमण

☑️ मध्य प्रदेश शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित मां तुझे प्रणाम योजना के अंतर्गत उमरिया जिले की चयनित युवतियों ने अनुभव यात्रा के तहत प्रदेश के प्रमुख ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक स्थलों सांची, भीमबेटका एवं पचमढ़ी, होशंगाबाद का सेठानी घाट, भोजपुर का भ्रमण किया। इस यात्रा का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति, सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान तथा प्रदेश की ऐतिहासिक धरोहरों के बारे में जानकारी विकसित करना है।

 ☑️अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं जिला खेल तथा युवा कल्याण अधिकारी आलोक कुमार शर्मा ने बताया कि योजना के तहत उमरिया जिले से चयनित अनन्या तोमर, आंशिका पटेल, दीपाली सिंह, अस्मिता पटेल, श्रुति पटेल एवं अंजलि विश्वकर्मा ने इस विशेष अनुभव यात्रा में भाग लिया। भ्रमण के दौरान युवतियों ने सांची स्तूप की ऐतिहासिक महत्ता, भीमबेटका की प्राचीन शैलचित्र कला तथा पचमढ़ी की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त की।
 
 ☑️प्रतिभागियों ने बताया कि यह यात्रा उनके लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रही। उन्हें प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, इतिहास और प्राकृतिक धरोहरों को निकट से जानने का अवसर मिला। युवतियों ने इस अभिनव योजना के लिए मध्य प्रदेश शासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी यात्राएं युवाओं के व्यक्तित्व विकास तथा राष्ट्रप्रेम की भावना को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
@mpsportsdept
#उमरिया 
#umaria

☑️मां तुझे प्रणाम योजना के तहत चयनित युवतियों ने किया ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थलों का भ्रमण ☑️ मध्य प्रदेश शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित मां तुझे प्रणाम योजना के अंतर्गत उमरिया जिले की चयनित युवतियों ने अनुभव यात्रा के तहत प्रदेश के प्रमुख ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक स्थलों सांची, भीमबेटका एवं पचमढ़ी, होशंगाबाद का सेठानी घाट, भोजपुर का भ्रमण किया। इस यात्रा का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति, सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान तथा प्रदेश की ऐतिहासिक धरोहरों के बारे में जानकारी विकसित करना है। ☑️अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं जिला खेल तथा युवा कल्याण अधिकारी आलोक कुमार शर्मा ने बताया कि योजना के तहत उमरिया जिले से चयनित अनन्या तोमर, आंशिका पटेल, दीपाली सिंह, अस्मिता पटेल, श्रुति पटेल एवं अंजलि विश्वकर्मा ने इस विशेष अनुभव यात्रा में भाग लिया। भ्रमण के दौरान युवतियों ने सांची स्तूप की ऐतिहासिक महत्ता, भीमबेटका की प्राचीन शैलचित्र कला तथा पचमढ़ी की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त की। ☑️प्रतिभागियों ने बताया कि यह यात्रा उनके लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रही। उन्हें प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, इतिहास और प्राकृतिक धरोहरों को निकट से जानने का अवसर मिला। युवतियों ने इस अभिनव योजना के लिए मध्य प्रदेश शासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी यात्राएं युवाओं के व्यक्तित्व विकास तथा राष्ट्रप्रेम की भावना को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। @cmmadhyapradesh @jansamparkmp @mpsportsdept #उमरिया #umaria

Umaria, Madhya Pradesh | Jun 23, 2026