
#MDDA(एमडीडीए) में इंजीनियरों के बंपर तबादले।एमडीडीए वीसी बंशीधर तिवारी ने ताश के पत्तों की तरह फेंट दिए इंजीनियर। प्रतिनियुक्ति वालों को भेजा वापस।
देहरादून विकास प्राधिकरण (DDA) ने प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और शहर के विकास कार्यों को गति देने के लिए अपने वरिष्ठ अधिकारियों को स्पष्ट जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस नई जिम्मेदारी वितरण में अवैध निर्माणों पर सख्त कार्रवाई, सिंगल विंडो सिस्टम की प्रभावी निगरानी, सुप्रीम कोर्ट की मॉनिटरिंग, बोर्ड बैठकें और जनसेवा से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।
प्राधिकरण द्वारा जारी सूची के अनुसार, #श्री शान्ति सिंह रावत, अधिशासी अभियंता को अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका दी गई है। वे पूर्व आवंटित कार्यों के साथ-साथ प्रभारी, सिंगल विंडो, बोर्ड बैठक की तैयारी, NHAI हेल्पलाइन, सुप्रीम कोर्ट मॉनिटरिंग कमेटी तथा विभिन्न बैठकों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।
श्री #सुनील कुमार, अधिशासी अभियंता को उद्यान संबंधी कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है।
सहायक अभियंताओं को भी क्षेत्रीय दायित्व सौंपे गए हैं:
श्री #अजय कुमार मलिक और श्री प्रमोद कुमार मेहरा सिंगल विंडो प्रणाली से संबंधित कार्यों को संभालेंगे।
श्री #राजेन्द्र बहुगुणा सेक्टर-03, 04 एवं 05 में अवैध निर्माण पर नजर रखेंगे।
श्री #सुनील कुमार गुप्ता सेक्टर-06, 07 एवं 08 की निगरानी करेंगे।
श्री #निशान्त कुकरैती सेक्टर-09 में अवैध निर्माण रोकने का कार्य देखेंगे।
श्री #अभिषेक भारद्वाज परवादून क्षेत्र में अवैध निर्माण पर अंकुश लगाएंगे।
श्री #संजीव कुमार अग्रवाल सेक्टर-10 एवं 12 की जिम्मेदारी संभालेंगे।
श्री #शशांक सक्सेना, सहायक अभियंता को हरबर्टपुर स्थित प्राधिकरण की भूमि के प्रोजेक्ट तैयार करने तथा उसके क्रियान्वयन हेतु डिजाइन/टालपट तैयार करने का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
इसके अलावा, समस्त पटल सहायक (सेक्टर-01 से 12) को सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 के अंतर्गत दाखिल अपीलों के निस्तारण की जिम्मेदारी दी गई है, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही और अधिक मजबूत होगी।
#followerseveryonehighlights
#mddadehradun
#TransferNews