
हेरिटेज गर्ल्स स्कूल उदयपुर ने एजुकेशनवर्ल्ड रैंकिंग 2026 में हासिल की ऑल इंडिया रैंक-3, डायरेक्टर श्रेयांश भंडारी ने ग्रहण किया सम्मान
उदयपुर: लेकसिटी उदयपुर के प्रमुख शिक्षण संस्थान 'हेरिटेज गर्ल्स स्कूल' ने राष्ट्रीय स्तर पर एक ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है। देश के सबसे प्रतिष्ठित स्कूल सर्वेक्षण 'एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2026' (EWISR) में हेरिटेज गर्ल्स स्कूल ने गर्ल्स बोर्डिंग स्कूल श्रेणी में ऑल इंडिया स्तर पर तीसरी रैंक (AIR-3) प्राप्त की है। नई दिल्ली में आयोजित भव्य सम्मान समारोह के दौरान स्कूल के डायरेक्टर श्रेयांश भंडारी ने मंच पर यह राष्ट्रीय सम्मान ग्रहण किया।
देहरादून के ऐतिहासिक संस्थानों को पछाड़ा
बोर्डिंग शिक्षा के प्रमुख केंद्र माने जाने वाले देहरादून के दशकों पुराने प्रतिष्ठित गर्ल्स रेजिडेंशियल स्कूलों को पीछे छोड़ते हुए हेरिटेज गर्ल्स स्कूल ने यह मुकाम हासिल किया है। 14 प्रमुख मानकों—जिसमें शैक्षणिक उत्कृष्टता, संकाय क्षमता, छात्राओं का सर्वांगीण विकास, खेलकूद सुविधाएं, सुरक्षा मानक और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल हैं—पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर स्कूल को यह राष्ट्रीय रैंकिंग प्रदान की गई।
डायरेक्टर श्रेयांश भंडारी ने जताया आभार
सम्मान ग्रहण करने के बाद डायरेक्टर श्रेयांश भंडारी ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि का श्रेय समर्पित शिक्षक वर्ग, छात्राओं की लगन और अभिभावकों के अटूट विश्वास को दिया। उन्होंने कहा, "ऑल इंडिया रैंक-3 हासिल करना केवल हमारे संस्थान के लिए ही नहीं, बल्कि समूचे राजस्थान और उदयपुर के लिए गर्व का क्षण है। पारंपरिक बोर्डिंग केंद्रों के बीच लेकसिटी का यह संस्थान आधुनिक शिक्षा, मूल्यों और बालिका सशक्तिकरण के एक नए राष्ट्रीय मॉडल के रूप में उभरा है।"
इस राष्ट्रीय उपलब्धि की घोषणा के बाद स्कूल परिसर, अभिभावकों और शहर के प्रबुद्धजनों में हर्ष का माहौल है।
#Udaipur #trendingudaipur #mewar #rajasthan