
हल्द्वानी में चीनी के बढ़ते दामों पर अनोखा प्रदर्शन, विधायक सुमित हृदयेश ने बांटी बिना चीनी की फीकी चाय
हल्द्वानी। चीनी के लगातार बढ़ते दामों को लेकर इन दिनों पूरे देश में चर्चा है। चीनी हर घर की रसोई का अहम हिस्सा है और चाय से लेकर मिठाइयों तक, लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी हुई है। ऐसे में बढ़ती कीमतों का असर आम आदमी की जेब पर साफ दिखाई दे रहा है।
इसी मुद्दे को लेकर मंगलवार को हल्द्वानी के तिकोनिया चौराहे पर हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। विधायक ने लोगों को बिना चीनी की फीकी चाय बांटकर बढ़ती महंगाई की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित किया।
इस दौरान विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि चीनी के बढ़ते दामों का सीधा असर आम आदमी और मध्यम वर्ग के परिवारों पर पड़ रहा है। चाय उत्तराखंड समेत देश के करोड़ों लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा है, ऐसे में चीनी महंगी होने से घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ बढ़ रहा है।
बिना चीनी की चाय बांटने का यह प्रदर्शन लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। विधायक ने सरकार से बढ़ती महंगाई पर गंभीरता से ध्यान देने और आम जनता को राहत देने की मांग की।
#Haldwani #SumitHridayesh #HaldwaniMLA #SugarPrice #SugarPriceHike #Mehangai #Inflation #महंगाई #चीनी #चीनीकेदाम #हल्द्वानी #सुमितहृदयेश #उत्तराखंड #UttarakhandNews #HaldwaniNews #UttarakhandPolitics #BreakingNews #ViralNews #PublicIssue #CommonMan #SugarHike #NewsUpdate