
सीधी विधायक रीति पाठक पहुंचीं भोपाल, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात
पूज्य माताजी के निधन पर व्यक्त की गहरी संवेदनाएं, शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस; अर्पित किए श्रद्धासुमन
तलाश न्यूज समाचार | सीधी।
सीधी विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती रीति पाठक भोपाल पहुंचीं, जहां उन्होंने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर उनकी पूज्य माताजी के निधन पर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस दौरान विधायक रीति पाठक ने दिवंगत माताजी को श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने श्री शिवराज सिंह चौहान एवं शोकाकुल परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर इस दुखद घड़ी में अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और परिवार को ढांढस बंधाया।
मातृशक्ति के प्रति सम्मान और पारिवारिक संवेदनाओं का भाव प्रदर्शित करते हुए रीति पाठक ने दिवंगत पुण्यात्मा की स्मृतियों को नमन किया तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी श्रीमती काशीबाई चौहान का 30 अक्टूबर 2026 को भोपाल एम्स में उपचार के दौरान निधन हो गया था। उनके निधन के बाद विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोग चौहान परिवार से मिलकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।
तलाश न्यूज सीधी Riti Pathak Riti Pathak रीति पाठक #सीधी