
जोगिंदर नगर के किसानों को अपने शहर में मिली हुई सुविधा नहीं छीनने देंगे : गुरु शरण परमार
क्रमिक अनशन का 42वाँ दिन l
क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र RCFC उत्तरी क्षेत्र-1 जो कि वर्ष 2017 से जोगिंदर नगर के हर्बल गार्डन में स्थित है और पिछले नौ वर्षों से उत्तरी भारत के सात राज्यों हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश व दिल्ली के किसानों को यहाँ पर पर्याप्त अनुसंधान व प्रयोगों के उपरांत उन्नत किस्म के जड़ी बूटी के बीज व नर्सरी उपलब्ध करवा रहा है l यह जानकारी देते हुए RCFC बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष गुरु शरण परमार ने बताया कि सरकार ने 2.5 करोड़ की लागत से यहाँ पर एक भवन बनाया है जिसमें यह संस्थान कार्य कर रहा है और हिमाचल सहित सात राज्यों के हजारों किसान परम्परागत खेती गेहूँ, धान, मक्की आदि की खेती छोड़ कर जड़ी बूटी उगाने की नकदी फसल के क्षेत्र से जुड़ चुके हैं l परमार ने कहा कि अकेले जोगिंदर नगर व आसपास के विधानसभा क्षेत्रों से सैकड़ों स्वयं सहायता समूह और हजारों किसान इस संस्थान से जुड़कर जड़ी बूटी उगाकर अपनी आजीविका कमा रहे हैं यह संस्थान एक अनुसंधान संस्थान है और जो अनुसंधान जहाँ पर किया जाता है और सही प्रक्रिया बैठ जाती है तो उसको उजाड़ा नहीं जाता बल्कि उसका लाभ लिया जाता है l इस RCFC के सोलन स्थानांतरण को रद्द करवाने की माँग को लेकर जोगिंदर नगर के रामलीला मैदान में चल रहे क्रमिक अनशन के 42वें दिन यौरा पंचायत के उप उप प्रधान श्याम सिंह ठाकुर, ज्ञान चंद ठाकुर, किशोरी लाल और जय सिंह बैठे l इस अवसर पर भड़याडा जिला परिषद कुशाल भारद्वाज, कुफरी वार्ड जिला परिषद शिवानी ठाकुर, ट्रक यूनियन प्रधान अजय ठाकुर, कर्म चंद, नागेश कुमार, अनिल कुमार, बिशन दास बहल, डॉ. राजेंद्र सिंह, लाभ सिंह, रतन चंद ठाकुर, दमनदीप, हरि सिंह, रमेश कुमार, पान सिंह, जय करण, सुभाष चंद आदि मौजूद रहे l