*आरजीएम राजकीय महाविद्यालय जोगिंदरनगर में विश्व हृदय दिवस मनाया गया*
*जोगिंदरनगर, पंकज पालिया।*
राजीव गांधी स्मारक राजकीय महाविद्यालय, जोगिंदरनगर में आज विश्व हृदय दिवस के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में वनस्पति विज्ञान विभाग की *डॉ. स्मृति ठाकुर* ने मुख्य अतिथि *डॉ. पी. बी. प्रसाद (निश्चेतना विशेषज्ञ), राजकीय चिकित्सालय जोगिंदरनगर*, महाविद्यालय के प्राचार्य *श्री प्रकाश चौहान*, मुख्य फार्मासिस्ट *श्री कमल मोहन* तथा राजकीय चिकित्सालय जोगिंदरनगर से आई आशा कार्यकर्ता *श्रीमती सोमा देवी* एवं *श्रीमती वीना कुमारी* का स्वागत एवं परिचय करवाया।
महाविद्यालय के प्राचार्य श्री प्रकाश चौहान ने अतिथियों का औपचारिक स्वागत किया तथा विद्यार्थियों को स्वस्थ हृदय बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
इसके पश्चात बी.एससी. तृतीय वर्ष (मेडिकल) के छात्र *अर्णव* ने विश्व हृदय दिवस की इस वर्ष की थीम *"Don't Miss a Beat"* पर एक लघु पीपीटी प्रस्तुति दी।
तत्पश्चात मुख्य अतिथि डॉ. पी. बी. प्रसाद ने हृदय स्वास्थ्य को बनाए रखने पर विस्तृत व्याख्यान दिया। उन्होंने हृदयाघात (Heart Attack) की स्थिति में प्राथमिक उपचार में क्या करना चाहिए, इस बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को कृत्रिम हृदय संपीड़न (CPR) देने की विधि का प्रत्यक्ष प्रदर्शन करके भी दिखाया।
इस अवसर पर मुख्य फार्मासिस्ट श्री कमल मोहन ने भी अपने विचार रखे और हृदय स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस कार्यक्रम में राजनीति विज्ञान विभाग से *डॉ. श्रवण*, अंग्रेजी विभाग से *डॉ. विशाल कुमार*, वाणिज्य विभाग से *डॉ. कुलदीप सिंह* सहित अन्य प्राध्यापकों तथा लगभग *122 विद्यार्थियों* ने भाग लिया।
कार्यक्रम का समापन आमंत्रित अतिथियों के प्रति धन्यवाद प्रस्ताव एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।