
गौशाला में भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित: तीन दानदाताओं का साफा व अभिनंदन पत्र भेंट कर किया सम्मान
डीडवाना।स्थानीय गौशाला परिसर में गौ सेवा समिति एवं सैकड़ों ग्रामीणों की गरिमामयी उपस्थिति में भामाशाह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। गौ सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रमुख दानदाताओं का आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।समारोह के दौरान गौ माता की निस्वार्थ सेवा हेतु तीन प्रमुख भामाशाहों राजेन्द्र मोर, सुनील सोलंकी एवं नरेन्द्रसिंह ऑस्ट्रेलिया को समिति द्वारा साफा पहनाकर, दुपट्टा ओढ़ाकर एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात अतिथियों द्वारा गौशाला में नवनिर्मित टीन शेड का फीता काटकर औपचारिक उद्घाटन किया गया।कार्यक्रम में मोर परिवार कोलकाता व गुवाहाटी की ओर से राजेन्द्र मोर, महेश मोर, पवन, मोहन, तन्मय, शौर्य मोर, अनुज मोर,सुरेश मोर तथा परिवार की महिला सदस्य उपस्थित रहीं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया निवासी नरेन्द्र सिंह के परिवार की ओर से उनकी माताजी, सरपंच प्रतिनिधि प्रदीप सिंह, ग्राम पंचायत प्रशासक ममता कंवर राठौड़ एवं शिवराज सिंह उपस्थित रहे। भामाशाह सुनील सोलंकी एवं बाबूलाल सेन ने भी शिरकत की।समारोह के समापन पर भामाशाह राजेन्द्र मोर की ओर से उपस्थित सभी ग्रामीणों एवं अतिथियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई। गौ सेवा समिति ने सभी दानदाताओं का आभार प्रकट किया।
Didwana, Nagaur | Sep 10, 2026