
देहरादून: वीडियो देखें कमेंट बॉक्स में। दर्दनाक हादसे के बाद वह गए कॉलेज के तीन स्टूडेंट्स। दो की मौत।
प्रेमनगर क्षेत्र में देर रात तेज बरसाती बहाव के बीच एक क्रेटा कार बह गई। हादसे के समय वाहन में एक युवक और दो युवतियां सवार थीं। सूचना मिलने पर SDRF की टीम ने रातभर चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया। करीब दो किलोमीटर दूर एक युवती घायल अवस्था में मिली, जिसे सुरक्षित रेस्क्यू कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। वहीं, वाहन में सवार युवक और एक अन्य युवती के शव बरामद कर लिए गए। वहीं, नदी में क्षतिग्रस्त क्रेटा कार के पास एक स्कॉर्पियो कार भी मिली, लेकिन उसमें किसी की उपस्थिति की पुष्टि नहीं हुई। बताया जा रहा है कि छात्र यूपीईएस यूनिवर्सिटी के बताए जा रहे हैं। फिर भी इसकी अभी आधिकारिक जानकारी मिलना बाकी है।
सर्चिंग अभियान के दौरान SDRF टीम को वाहन में सवार अक्षय पुत्र मुकेश, उम्र 20 वर्ष, निवासी जयपुर, राजस्थान का शव बरामद हुआ। इसके साथ ही एक अन्य युवती का शव भी बरामद कर लिया गया। दोनों शवों को आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
तेज बारिश और उफनते बरसाती बहाव के बीच SDRF जवानों ने पूरी रात अभियान जारी रखा। हादसे ने एक बार फिर बरसात के दौरान पहाड़ी और नदी-नालों से जुड़े मार्गों पर अचानक बढ़ने वाले जलप्रवाह के खतरे को सामने ला दिया है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।