बिग ब्रेकिंग़: महत्वपूर्ण बैठक में अधिकारी की ‘गेमबाजी’ का वीडियो वायरल। सदन में मुद्दे और मोबाइल पर खेल में मगन अधिकारी!
पौड़ी। जिला पंचायत की बैठक में जहां सदस्य क्षेत्रीय समस्याओं और विकास के मुद्दों पर चर्चा कर रहे थे, वहीं पर्यटन अधिकारी मोबाइल फोन में गेम खेलते नजर आए। अधिकारी की इस हरकत ने बैठक की गंभीरता और प्रशासनिक संवेदनशीलता पर सवाल खड़े कर दिए। सदन में जनप्रतिनिधि जनता की समस्याएं उठा रहे थे, लेकिन इन अधिकारी का ध्यान मोबाइल गेम पर रहा। घटना का वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।
Dehradun, Dehradun | Sep 3, 2026