उत्तराखंड में अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने की दिशा में धामी सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है। देहरादून के आईआरडीटी सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के 26 अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों (मदरसों) को आधिकारिक मान्यता प्रमाण-पत्र प्रदान किए।
कार्यक्रम की थीम रही—“नई पहचान, नया सम्मान, आधुनिक शिक्षा से उज्ज्वल भविष्य।” इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि परंपराओं के साथ-साथ बदलते दौर में बच्चों को साइंस, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसी आधुनिक शिक्षा से जोड़ना आवश्यक है।
सरकार का उद्देश्य किसी वर्ग को टारगेट करना नहीं, बल्कि सभी बच्चों को समान अवसर देकर डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक और प्रशासनिक अधिकारी बनने के काबिल बनाना है। उन्होंने संस्थानों से अपील की कि आधुनिक शिक्षा का प्रभाव धरातल पर उतरे और गांव-गांव तक इसका सकारात्मक असर पहुंचे।
#PushkarSinghDhami #UttarakhandNews #MadarsaModernisation #DehradunNews #EducationReform