
जुब्बल में 78 ग्राम अफीम के साथ 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार
जुब्बल। शिमला पुलिस के नशे के अवैध कारोबार और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना जुब्बल की टीम ने कार्रवाई करते हुए 21 वर्षीय युवक को 78 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त 2026 को पुलिस टीम परहाट पुल, HPPCL डैम के समीप गश्त एवं चैकिंग पर थी। इसी दौरान एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया। पुलिस ने नियमानुसार उसकी तलाशी ली, जिसमें उसके कब्जे से 78 ग्राम अफीम बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मानस चौहान पुत्र अत्तर सिंह, निवासी झगटन, जिला शिमला, उम्र 21 वर्ष के रूप में हुई है।
बरामदगी के आधार पर पुलिस थाना जुब्बल में अभियोग संख्या 37/2026, दिनांक 20 अगस्त 2026, के तहत धारा 18 NDPS Act में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
मामले में पुलिस की आगामी जांच जारी है। शिमला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
न्यूज टुडे हिमाचल
#NewsUpdate #BreakingNews #HimachalPradesh #Shimla #Jubbal #NDPS #DrugFreeHimachal #NewsTodayHimachal #NewsAlert #HimachalNews