उत्तर प्रदेश के कानपुर के घाटमपुर में एक 25 साल की लड़की की लाश मिली थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 7 माह की गर्भवती होने की बात सामने आई थी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी और गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस दोनों आरोपियों का डीएनए टेस्ट कराने की तैयारी कर रही है। कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र में आम के बगीचे में लड़की का शव मिला था। पुलिस के मुताबिक, जांच में लड़की के दो युवकों के साथ संबंध होने की बात सामने आई। इसमें एक 50 वर्षीय गोलू पांडे और दूसरा 28 साल का प्रांजल है। दोनों लड़की के पास के गांव के निवासी हैं और दोनों के लड़की के साथ संबंध थे। लड़की गर्भवती हो गई। लड़की दोनों से शादी करने की बात की और होने वाले बच्चे की जिम्मेदारी लेने की बात कहती थी, लेकिन दोनों तैयार नहीं थे। लड़की दोनों से कहती थी कि तुम्हीं दोनों में से कोई एक इस बच्चे का बाप है।
Amroha, Amroha | Aug 18, 2026