
छतरपुर🆕 - रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान महाराजपुर गढ़ीमलहरा रोड से 3 किग्रा से अधिक गांजा एवं अपाचे मोटरसाइकिल सहित 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
आरोपी प्रकाश रैकवार हत्या के प्रयास, एससी एसटी, एनडीपीएस जैसे 4 एवं आरोपी रावसाहब बुंदेला दहेज प्रतिबंध, एससी एसटी, एनडीपीएस अधिनियम जैसे 3 अपराधों में लिप्त
छतरपुर एसपी श्री रजत सकलेचा के निर्देशानुसार छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ संग्रह, उत्पादन, विक्रय एवं परिवहन करने वालों तथा सार्वजनिक स्थानों में नशाखोरी कर रहे नशाखोरों के विरुद्ध निरंतर सख्त से सख्त कार्यवाही की जा रही है।
विगत रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस टीम को गढ़ीमलहरा महाराजपुर रोड में गांजा तस्करी संबंधी सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम संबंधित स्थान पर पहुँची। पेट्रोल पंप के पास संदेहियों ने मोटरसाइकिल से भागने का प्रयास किया, घेराबंदी कर रोका गया।
मोटरसाइकिल में रखी बोरी की तलाशी लेने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। अवैध मादक पदार्थ 3 किलोग्राम से अधिक गांजा, अवैध परिवहन में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल कुल कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रुपये बरामद किया गया। अवैध मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त 2 आरोपियों --👇
1. प्रकाश रैकवार पिता दयाराम रैकवार निवासी ग्राम कुसमा थाना महाराजपुर
2. राव साहब बुंदेला पिता दुर्जन सिंह बुंदेला निवासी ग्राम कुसमा थाना महाराजपुर
के विरुद्ध थाना महाराजपुर में एनडीपीएस अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी प्रकाश रैकवार हत्या के प्रयास, एससी एसटी, एनडीपीएस जैसे 4 एवं आरोपी रावसाहब बुंदेला दहेज प्रतिबंध, एससी एसटी, एनडीपीएस अधिनियम जैसे 3 अपराधों में लिप्त है। अभियुक्तों को न्यायालय पेश किया गया। अवैध मादक पदार्थ में सम्मिलित अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
उक्त कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं एसडीओपी खजुराहो श्री मनमोहन सिंह बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महाराजपुर निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह, थाना प्रभारी ओरछा रोड उप निरीक्षक दीपक यादव एवं पुलिस टीम की भूमिका रही।