
*केशव नगर विकास समिति ने किया जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन*
*उपसभापति माया गोयल सहित तीन नवनिर्वाचित पार्षदों का किया सम्मान*
सवाई माधोपुर। केशव नगर विकास समिति की ओर से बुधवार शाम सम्मान समारोह आयोजित कर नगर परिषद की उपसभापति माया गोयल सहित तीन नवनिर्वाचित पार्षदों का अभिनंदन किया गया। समारोह में जनप्रतिनिधियों का सम्मान कर क्षेत्र के विकास और हुजनसमस्याओं के समाधान में उनकी भूमिका को लेकर अपेक्षाएं व्यक्त की गईं।
समिति के एल.पी. विजय ने बताया कि समारोह में नगर परिषद की उपसभापति माया गोयल, वार्ड 8 की पार्षद राधा गौत्तम, वार्ड 9 के पार्षद नरसी सैनी तथा वार्ड 11 की पार्षद अनुराधा शर्मा, समाजसेवी लालचंद गौत्तम एव सुनील शर्मा का सम्मान किया गया। समिति की ओर से सभी जनप्रतिनिधियों का स्वागत कर उनके प्रति विश्वास व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार तथा केशव नगर सहित आसपास के क्षेत्रों के विकास को लेकर जनप्रतिनिधियों से सक्रिय सहयोग की अपेक्षा जताई गई। समारोह का उद्देश्य जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन करने के साथ ही क्षेत्र के विकास में आपसी समन्वय और सहभागिता को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष विमलेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष एल पी विजय, शिव शंकर गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, राजेंद्र मथुरिया, दिनेश गुप्ता, इंदिरा गुप्ता, सुनीता विजय, सुनीता गुप्ता, पुष्पा गुप्ता एवं समिति के अन्य अन्य सदस्य उपस्थित रहे।