
अररिया, 18 नवम्बर 2026
जिला पदाधिकारी, अररिया के दिशा निर्देश के आलोक में नशा मुक्त अभियान के दौरान मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग, अररिया द्वारा अवैध विदेशी शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
आज दिनांक 18.11.2026 मद्य निषेध विभाग, अररिया को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि विदेशी शराब की बड़ी खेप किशनगंज की तरफ से पूर्णिया की ओर फोर लेन सड़क से जाने वाली है।
प्राप्त सूचना के आधार पर निरीक्षक मद्य निषेध-सह-थानाध्यक्ष, अररिया द्वारा दिये गये निर्देश में श्री शिवज्ञान कुमार, अ0नि0 मद्यनिषेध के नेतृत्व में एक मद्य निषेध टीम का गठन किया गया। दल में श्री सोनालाल, स0अ0नि0,एवं मद्य निषेध सिपाही एवं प्रतिनियुक्त गृह रक्षक बल के जवान शामिल थे।
गठित टीम द्वारा किशनगंज से अररिया की ओर जाने वाली फोर लेन सड़क पर सागर होटल के पास पहुंच कर किशनगंज की ओर से आने वाले संदिग्ध वाहन का जांच प्रारंभ किया। जांच के क्रम में एक Mahindra magic 4 wheeler जो चारों ओर से बंद था आता दिखाई दिया। जांच दल को देखकर वाहन चालक गाड़ी को घुमाने का प्रयास किया परन्तु गश्ती दल द्वारा घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया गया। वाहन को रोकने के बाद चालक को अपने अभिरक्षा में लेकर उससे नाम पता पूछने पर अपना नाम -पंकज कुमार, पे० ओम प्रकाश भार्गव, सा0-सेहला, थाना-रतनगढ़, जिला- चुरू, राज्य- राजस्थान बताया। वाहन की तलाशी ली गई तो वाहन के अंदर बने हुये तहखाना में विदेशी शराब रखा पाया गया। तत्पश्चात अभियुक्त को गिरफ्तार कर अपने वरीय पदाधिकारी को सूचित किया गया। बरामद विदेशी शराब निम्न है :-
Imperial Blue Whisy
Magic Moment Grain Voda
Officer choice Elite
Royal Stage whisky
Total Seized Liquor = 503.640 Ltr.
सभी जप्त विदेशी शराब पर For Sale In West bengal अंकित है।
मामले में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत वाहन स्वामी एवं वाहन चालक एवं अन्य के विरुद्ध अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
"युवा शक्ति की यही पुकार, नशामुक्त हो हमारा बिहार"
जिला प्रशासन अररिया
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
#CMSamrat
#samratchoudhary
Araria, Bihar | Nov 19, 2026