Public App Logo
Profile Picture

Araria District Administration

@dproararia
1927Followers
0Following
आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र, अररिया के माध्यम से संगीत शिक्षा प्राप्त कर बच्चे अपनी प्रतिभा को निखार रहे हैं और संगीत के क्षेत्र में नए अवसरों की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। 
जिला प्रशासन अररिया 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=kahanibadlavki nis:value=kahanibadlavki nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=kahanibiharkebadlavki nis:value=KahaniBiharKeBadlavKi nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
आयकर अधिनियम के प्रावधानों पर जिलाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन की अध्यक्षता में कार्यशाला आयोजित। कार्यशाला में आयकर अपर आयुक्त, रेंज-3, धनबाद श्री नरसिंह कुमार खालको तथा आयकर अधिकारियों श्री टी.टी. भूटिया एवं श्री प्रसून झा ने TDS/TCS की विस्तृत जानकारी दी।
जिला प्रशासन अररिया 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
अररिया, 08 अक्टूबर 2026
आयकर अधिनियम 2025 के TDS/TCS प्रावधानों पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

जिला कोषागार कार्यालय, अररिया के तत्वावधान में समाहरणालय स्थित परमान सभागार में आयकर अधिनियम, 2025 के अंतर्गत TDS/TCS प्रावधानों एवं महत्वपूर्ण वित्तीय बिंदुओं पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन (भा.प्र.से.) ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आयकर अपर आयुक्त, रेंज-3, धनबाद श्री नरसिंह कुमार खालको (भा.रा.से.) तथा विशिष्ट अतिथि आयकर अधिकारी, पूर्णिया श्री टी.टी. भूटिया एवं श्री प्रसून झा उपस्थित रहे।

कार्यशाला में विशेषज्ञों द्वारा TDS (स्रोत पर कर कटौती) एवं TCS (स्रोत पर कर संग्रह) से संबंधित प्रावधानों, कर कटौती एवं संग्रह की प्रक्रिया, निर्धारित समय-सीमा में अनुपालन तथा वित्तीय अभिलेखों के उचित संधारण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

इस दौरान वित्तीय लेन-देन में पारदर्शिता बनाए रखने तथा वित्तीय कार्यों के निष्पादन में निर्धारित नियमों एवं प्रक्रियाओं का पालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी साझा किए गए। विशेषज्ञों ने TDS/TCS से जुड़े प्रावधानों के व्यावहारिक पहलुओं से जिले के सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी को अवगत कराया और अनुपालन में बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी।

कार्यशाला में अपर समाहर्ता अररिया श्री अनिल कुमार झा, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन अररिया श्री नवनील कुमार, वरीय कोषागार पदाधिकारी अररिया श्री विजय कुमार रजक सहित सभी कार्यालय प्रधान, सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी अररिया जिला उपस्थित थे।
जिला प्रशासन अररिया 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
अररिया, 8 अक्टूबर 2026
अररिया में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जोश टीम का शुभारंभ

अररिया जिले में टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत JOSH (Joint Squad for Health) टीम का शुभारंभ केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री माननीय श्री जे. पी. नड्डा जी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में टीबी (क्षय रोग) के प्रति जन-जागरूकता फैलाना, लोगों को टीबी के लक्षणों, बचाव एवं रोकथाम के उपायों के बारे में जानकारी देना तथा टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।

कार्यक्रम के दौरान अररिया जिले की विभिन्न पंचायतों को टीबी मुक्त पंचायत घोषित किया गया। इनमें पोठिया, पकड़ी, सहनदार हाट, जमुआ, डेरुआ, कुशमौल, ठेंगापुर, परसाहाट, बेंगा, मोहनी, कुसमाहा, पिथौरा, अचरा, बेला तथा सिमरबनी कुल 15 पंचायत टीबी मुक्त हुए।  

इस अवसर पर टीबी मुक्त पंचायत के लक्ष्य को प्राप्त करने में योगदान देने वाले जनप्रतिनिधियों (मुखिया) को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले जनप्रतिनिधियों में फारबिसगंज प्रखंड की पोठिया पंचायत के मुखिया श्रीमती शर्वरी बानो, पलासी प्रखंड की पकरी पंचायत की मुखिया श्रीमती संगीता मलिक, पलासी प्रखंड की सहनदार हाट पंचायत के मुखिया श्री राजू कुमार यादव तथा अररिया प्रखंड की जमुआ पंचायत के मुखिया श्री भीमनाथ झा को प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सदर अस्पताल, अररिया के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में टीबी मुक्त पंचायत अभियान से जुड़े मुखिया, राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के कैडेट्स तथा नेहरू युवा केंद्र के युवाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम में सदर अस्पताल, अररिया के सीडीओ डॉ. आकाश कुमार राय, डीपीसी श्री दामोदर शर्मा, वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर्स (WHP) के श्री सौगम रमानी तथा ब्लॉक स्तर के एसटीएस एवं एसटीएलएस सहित अन्य संबंधित कर्मियों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों से अपने-अपने क्षेत्रों में टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने, टीबी के लक्षणों वाले व्यक्तियों को समय पर जांच एवं उपचार के लिए प्रेरित करने तथा टीबी से बचाव संबंधी सही जानकारी आम लोगों तक पहुँचाने की अपील की गई।

यह पहल टीबी उन्मूलन के प्रयासों को जन-जन तक पहुँचाने तथा समुदाय की सक्रिय भागीदारी से अररिया जिले को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस आयोजन में श्री मनोज कुमार गोस्वामी, श्री संतोष कुमार, श्री रंजीत कुमार मिश्रा, श्री दीपक कुमार सिंह एवं श्री विकास कुमार सहित अन्य संबंधित कर्मियों की सहभागिता रही।
जिला प्रशासन अररिया 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
अररिया, 08 अक्टूबर 2026
दशहरा पर्व, 2026 को लेकर जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक,

दशहरा पर्व, 2026 को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन की अध्यक्षता में जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक, अररिया श्री जितेन्द्र कुमार सहित जिले के विभिन्न पूजा समितियों के सदस्य एवं माननीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

बैठक में पर्व के दौरान आपसी भाईचारा, शांति एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने तथा सभी पूजा स्थलों पर आवश्यक सुरक्षा एवं मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान पूजा समितियों के सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों ने दशहरा पर्व के दौरान व्यवस्थाओं से संबंधित अपने-अपने सुझाव एवं विचार साझा किए। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, विद्युत, पेयजल, स्वच्छता, अग्निशमन एवं स्वास्थ्य सहित आवश्यक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखने का निर्देश दिया।

बैठक में अपर समाहर्त्ता, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी अररिया एवं फारबिसगंज, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अररिया एवं फारबिसगंज, सिविल सर्जन सहित विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता, नगर परिषद एवं नगर पंचायतों के कार्यपालक पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
जिला प्रशासन अररिया 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
अररिया, 08 अक्टूबर 2026
प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में अररिया के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, विभिन्न खेलों में जीते मेडल

खेल विभाग तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के तत्वावधान में पूर्णिया प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन 07 से 10 अक्टूबर 2026 तक पूर्णिया में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में अररिया जिला के खिलाड़ी विभिन्न खेलों में पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ अपनी सहभागिता निभा रहे हैं।

दिनांक 08 अक्टूबर 2026 को प्रमंडल स्तरीय खेल के अंतर्गत अररिया जिला से क्रिकेट (U-14 बालक), खो-खो (बालक एवं बालिका U-17), कबड्डी (बालक एवं बालिका U-17), शतरंज (बालक एवं बालिका U-17), फुटबॉल (U-14 बालक), बैडमिंटन (U-17 बालिका) तथा एथलेटिक्स (U-17 बालक/बालिका) की टीमों को जिला खेल पदाधिकारी, अररिया द्वारा पूर्णियां रवाना किया गया। 

जिला खेल पदाधिकारी, अररिया श्री सान्याल कुमार द्वारा खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक मो. नौशाद आलम, बंटी कुमार, आफताब आलम उपस्थित रहे। इसके साथ ही, खिलाड़ियों की सहभागिता सुनिश्चित कराने के लिए टीम मैनेजर के रूप में ध्रुव विराजी, पवन कुमार संतोष, गुंजन कुमारी, लिपिन मुर्मु, विक्की कुमार और रूपेश राज पूर्णिया प्रस्थान किए हैं।

पूर्णिया में खेले गए विभिन्न मुकाबलों में अररिया जिले के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए हैं। परिणाम इस प्रकार हैं:
एथलेटिक्स (U-14 बालक एवं बालिका)
रितेश कुमार मरिख:
600 मीटर दौड़ – प्रथम स्थान (गोल्ड मेडल)
400 मीटर दौड़ – प्रथम स्थान (गोल्ड मेडल)
80 मीटर हर्डल्स – तृतीय स्थान (ब्रॉन्ज मेडल) (विद्या मंदिर, फारबिसगंज)

नन्हे कुमार मंडल (U-14):
डिस्कस थ्रो – प्रथम स्थान (गोल्ड मेडल)

 4 \times 100 मीटर रिले रेस (बालक):
आयुष प्रियदर्शी, नन्हे कुमार मंडल, अभिजित कुमार और रितेश कुमार मरिख की टीम – द्वितीय स्थान (सिल्वर मेडल)
निशा कुमारी:
200 मीटर दौड़ – तृतीय स्थान (ब्रॉन्ज मेडल)
हानिया (बालिका):
400 मीटर दौड़ – द्वितीय स्थान (सिल्वर मेडल)

बैडमिंटन
इमाम हसन (U-14): उपविजेता
प्रियांशु (U-17): उपविजेता
उत्कर्ष तिवारी (U-14): तृतीय स्थान
मो. सैफ (U-19): तृतीय स्थान

अररिया जिले के खिलाड़ियों के इस शानदार प्रदर्शन से जिले में खुशी का माहौल है। जिलावासियों और खेल प्रेमियों ने सभी विजेता खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों को बधाई दी है।
जिला प्रशासन अररिया 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
हर महीने आर्थिक सहारा, सम्मान से जीवन जीने का भरोसा।

माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत बुजुर्गों, विधवा महिलाओं और दिव्यांगजनों को हर महीने ₹1,100 की पेंशन दी जा रही है। इससे उन्हें रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने और सम्मान के साथ जीवन जीने में मदद मिल रही है।

Samrat Choudhary 
Social Welfare Department, Government of Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=socialwelfare nis:value=SocialWelfare nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=seniorcitizens nis:value=SeniorCitizens nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज पटना के बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत वर्ष 2025-26 में चयनित लाभुकों को सांकेतिक चेक प्रदान किया।

इस अवसर पर 7 हजार से अधिक लाभुकों के खाते में राशि अंतरित की गई।

Samrat Choudhary
Industries Department, Bihar
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=mukhyamantriudyamiyojana nis:value=MukhyamantriUdyamiYojana nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=industries nis:value=Industries nis:enabled=true nis:link/>
ननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी की अध्यक्षता में 08 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे बापू सभागार, पटना में मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के चयनित लाभुकों के उन्मुखीकरण एवं प्रथम किस्त की राशि वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
यह कार्यक्रम युवाओं को उद्यमिता एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
Samrat Choudhary 
Industries Department, Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=mukhyamantriudyamiyojana nis:value=MukhyamantriUdyamiYojana nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र से निखर रहा बच्चों का हुनर

आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र, अररिया के माध्यम से बच्चे गायन/वादन/नृत्य/हारमोनियम की बारीकियां सिख रहे हैं। पहले जहां बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने का पर्याप्त अवसर नहीं मिल पाता था, वहीं अब नियमित प्रशिक्षण से बच्चे संगीत के क्षेत्र में निपुण हो रहे हैं।

जिला प्रशासन अररिया 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=kahanibadlavki nis:value=kahanibadlavki nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=kahanibiharkebadlavki nis:value=KahaniBiharKeBadlavKi nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
अररिया, 06 अक्टूबर 2026
जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की कार्यों की समीक्षा बैठक, मरीजों को रेफर करते समय रेफरल का स्पष्ट स्थिति अंकित करने का निर्देश

जिला पदाधिकारी, अररिया श्री विनोद दूहन की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिविल सर्जन, सभी प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक उपस्थित रहे।

बैठक में सदर अस्पताल एवं प्रखंडस्तरीय स्वास्थ्य संस्थानों से किए जा रहे मरीजों के रेफरल की विस्तृत समीक्षा की गई। रेफर किए गए मरीजों के रेफरल के कारणों की भी समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान जिन मरीजों के रेफरल में कारण अंकित नहीं पाए गए, उनके संबंध में संबंधित चिकित्सकों से स्पष्टीकरण प्राप्त करने एवं मामले की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि मरीजों को रेफर करते समय रेफरल का स्पष्ट एवं उचित चिकित्सकीय कारण अनिवार्य रूप से अंकित किया जाए, ताकि मरीज के उपचार की निरंतरता बनी रहे और उच्च स्वास्थ्य संस्थान में मरीज को आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में सुविधा हो।

बैठक में ‘एनीमिया मुक्त बिहार’ कार्यक्रम की भी समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी द्वारा एनीमिया की जांच एवं स्क्रीनिंग में गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने निर्देश दिया कि एनीमिया की जांच निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से की जाए तथा जांच के उपरांत आवश्यक उपचार एवं फॉलोअप सुनिश्चित किया जाए।

इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

जिला पदाधिकारी ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों एवं प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधकों को स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाने, मरीजों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने तथा सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का निर्देश दिया।

उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनियमितता को गंभीरता से लिया जाएगा तथा संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी की जवाबदेही निर्धारित की जाएगी।
जिला प्रशासन अररिया 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के कुशल नेतृत्व में राज्य में तीव्र गति से औद्योगिक विकास किया जा रहा है।
अगले 5 वर्षों में 10000 नये उद्योग की स्थापना का लक्ष्य रखा गया है।
 जिससे बिहार में निवेश, उद्योग और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
Samrat Choudhary 
Industries Department, Bihar
<nis:link nis:type=tag nis:id=industrialgrowth nis:value=IndustrialGrowth nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=biharindustrialdevelopment nis:value=BiharIndustrialDevelopment nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=SamratChoudhary nis:enabled=true nis:link/>
बिहार में बेहतर एयर कनेक्टिविटी के विस्तार को लेकर अजगैबीनाथ धाम में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा और सोनपुर में ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल हवाई अड्डा के निर्माण की दिशा में पहल की जा रही है।
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने इन परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
Samrat Choudhary
Civil Aviation Department, GoB
<nis:link nis:type=tag nis:id=airconnectivity nis:value=AirConnectivity nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
अररिया, 06 अक्टूबर 2026
वित्तीय साक्षरता एवं सेवनिवृति विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

महिला विकास निगम अररिया द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं DHEW योजनान्तर्गत वित्तीय साक्षरता एवं सेवनिवृति विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

प्रत्येक वर्ष 05 अक्टूबर से 11 अक्टूबर के बीच विश्व निवेशक जागरूकता सप्ताह (World investor week) मनाया जाता है। इसी के अंतर्गत समाहरणालय स्थित परमान सभागार में ICDS की सभी महिला पर्यंवेक्षिका एवं महिला विकास निगम के कर्मी को पटना से आये प्रशिक्षक द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

आज के इस "Financial literacy - Regional investor Seminar for Awareness" के इस महत्वपूर्ण सत्र को पटना से आये सेबी के प्रतिनिधि श्री मिथलेश कुमार ने विस्तृत जानकारी साझा की।कार्यक्रम का संचालन श्री सोहेब रूमी जिला मिशन समन्वयक ने किया।

कार्यक्रम में महिला पर्यंवेक्षिका ने वित्तीय मामले से सम्बंधित बहुत सारे सवाल के माध्यम से EPF, म्यूच्यूअल फण्ड, पेंशन योजना आदि की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। अंत में लैंगिक विशेषज्ञ ने धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम को समाप्त किया।
जिला प्रशासन अररिया 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
“सेवा सेतु शिविर–सरकार आपके द्वार” का आयोजन, मो. सोहैल, भा.प्र.से., सचिव, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार सह प्रभारी सचिव, जिला अररिया एवं जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन ने नरपतगंज में आयोजित शिविर का किया निरीक्षण।
जिला प्रशासन अररिया 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
📡फेसबुक <nis:link nis:type=tag nis:id=live nis:value=Live nis:enabled=true nis:link/> श्री सौरभ प्रभाकर, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, कुर्साकांटा, श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग अन्तर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं जुड़ी विस्तृत जानकारी देते हुए।
जिला प्रशासन अररिया 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
अररिया, 06 अक्टूबर 2026
“सेवा सेतु शिविर–सरकार आपके द्वार” का आयोजन, प्रभारी सचिव एवं जिला पदाधिकारी ने नरपतगंज में आयोजित शिविर का किया निरीक्षण

सेवा संकल्प अभियान के तहत आमजनों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उनके स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले के सभी प्रखंडों में 06 से 08 अक्टूबर 2026 तक “सेवा सेतु शिविर–सरकार आपके द्वार” का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के विभिन्न विभागों की प्रमुख योजनाओं की जानकारी आमजनों तक पहुंचाई जा रही है। साथ ही पात्र लाभुकों से आवेदन प्राप्त कर उन्हें योजनाओं से लाभान्वित करने तथा आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जा रहा है।

इसी क्रम में मंगलवार को मो. सोहैल, भा.प्र.से., सचिव, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार सह प्रभारी सचिव, जिला अररिया एवं जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन द्वारा नरपतगंज प्रखंड में आयोजित सेवा सेतु शिविर में भाग लिया गया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा आमजनों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी ली।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं, कार्यक्रमों एवं जनकल्याणकारी सेवाओं की जानकारी आमजनों को उपलब्ध कराई गई। पात्र लाभुकों से विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन भी प्राप्त किए गए। 

इस अवसर पर प्रभारी सचिव एवं जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन एवं शिकायत का गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए नियमानुसार एवं समयबद्ध तरीके से निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिविर का उद्देश्य केवल योजनाओं की जानकारी देना ही नहीं, बल्कि पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का वास्तविक लाभ दिलाना तथा उनकी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान करना है।

जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रखंडों में शिविर के सफल आयोजन को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। सभी प्रखंडों में शिविर के सफल संचालन हेतु नोडल पदाधिकारी को भी प्रतिनियुक्त किया गया है। प्रथम दिवस संबंधित प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
जिला प्रशासन अररिया 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
📡<nis:link nis:type=tag nis:id=live: nis:value=Live: nis:enabled=true nis:link/> माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के कर-कमलों द्वारा सासाराम स्थित करुप के पीएम श्री केन्द्रीय  विद्यालय में निर्मित खगोल विज्ञान प्रयोगशाला तथा सहयोग शिविर, विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन एवं विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण।
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamratchoudhary nis:value=CMSamratChoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=SamratChoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=bihardevelopment nis:value=BiharDevelopment nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sahyogshivir nis:value=SahyogShivir nis:enabled=true nis:link/>
Samrat Choudhary 
CMO Bihar
बक्सर-भागलपुर 6-लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण बिहार में बेहतर सड़क संपर्क और तेज आवागमन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में आधुनिक सड़क नेटवर्क के विस्तार से शहरों और गांवों के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी, आवागमन अधिक सुगम होगा तथा व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
Samrat Choudhary
Road Construction Department, Government of Bihar
<nis:link nis:type=tag nis:id=expressway nis:value=ExpressWay nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
📡<nis:link nis:type=tag nis:id=live: nis:value=Live: nis:enabled=true nis:link/> माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के कर-कमलों द्वारा सासाराम बाईपास परियोजना का लोकार्पण तथा "कायाकल्प अभियान" के तहत सासाराम बाईपास के पास स्थित जीर्णोद्धार किये गये पोखर का निरीक्षण।
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamratchoudhary nis:value=CMSamratChoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=SamratChoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=projectinauguration nis:value=ProjectInauguration nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=biharinfrastructure nis:value=BiharInfrastructure nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sasarambypass nis:value=SasaramBypass nis:enabled=true nis:link/>
Samrat Choudhary 
CMO Bihar
अररिया, 05 अक्टूबर 2026
जिला पदाधिकारी ने की आपदा प्रबंधन कार्यालय के कार्यों की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन द्वारा आपदा प्रबंधन कार्यालय के कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान आपदा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तार से जानकारी लेते हुए सभी लंबित कार्यों का समयबद्ध एवं प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जिला पदाधिकारी ने संभावित बाढ़ एवं आपदा की स्थिति से निपटने के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने लौटते मानसून के दौरान संभावित वर्षा को देखते हुए संबंधित पदाधिकारियों को पूरी तरह सतर्क रहने तथा आवश्यक तैयारियों को अद्यतन रखने का निर्देश दिया। आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया एवं प्रभावित लोगों को समय पर राहत उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

विभिन्न आपदा जनित दुर्घटनाओं एवं घटनाओं में प्रभावित परिवारों को दिए जाने वाले अनुग्रह अनुदान के लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने गंभीरता से कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लंबित मामलों की गहन जांच करते हुए पात्र लाभुकों के मामलों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि पीड़ित परिवारों को ससमय आर्थिक सहायता उपलब्ध हो सके।

जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि आगामी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अंचलाधिकारियों के साथ होने वाली समीक्षा बैठक के एजेंडे में लंबित अनुग्रह अनुदान के मामलों की अंचलवार अद्यतन स्थिति, अग्निकांड से संबंधित मुआवजा एवं राहत वितरण के लंबित मामलों को अनिवार्य रूप से शामिल करने के निर्देश दिए। 

बैठक में जिलाधिकारी कहा कि आपदा से प्रभावित लोगों को राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाय। बैठक में अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) एवं सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
जिला प्रशासन अररिया 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के कुशल नेतृत्व में आमजन की शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु प्रत्येक माह के दूसरे मंगलवार को 'सहयोग कार्यक्रम' का आयोजन किया जा रहा है, जिससे नागरिकों को उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो सके।

शिकायत दर्ज करने के लिए विजिट करें - Sahyog.bihar.gov.in या अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए डायल करें 1100 

Samrat Choudhary
<nis:link nis:type=tag nis:id=sahyogkarykram nis:value=SahyogKarykram nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना का लाभ प्राप्त कर लाभार्थियों ने अपने खाद्य प्रसंस्करण व्यवसाय को नई दिशा दी है। योजना के सहयोग से कारोबार को बेहतर बनाने, उत्पादन बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनने की राह आसान हुई है।

जिला प्रशासन अररिया
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
🐬 डॉल्फिन संरक्षण 
जिला प्रशासन अररिया 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के कुशल नेतृत्व में ‘उन्नत शिक्षा–उज्ज्वल भविष्य’ की परिकल्पना को साकार करते हुए मॉडल स्कूल विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और उनके सपनों को नई उड़ान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Samrat Choudhary 
Bihar Education Department
<nis:link nis:type=tag nis:id=modelschool nis:value=ModelSchool nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>