शिलाई के पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता बलदेव सिंह तोमर ने ग्राम पंचायत मानल में जनसंपर्क अभियान के दौरान प्रदेश सरकार और मंत्री हर्षवर्धन पर निशाना साधा। उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद कर क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। बलदेव तोमर ने कहा कि शिलाई की जनता बुनियादी सुविधाओं और विकास कार्यों पर जवाब चाहती है। जनसंपर्क अभियान के साथ शिलाई में राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती नजर आ रही हैं। SHIMLA NEWS | STAR TODAY