उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले की एक युवती ने सोशल मीडिया पर सोमेश्वर में पब्लिक टॉयलेट को लेकर को लेकर सवाल खड़े किए हैं। युवती ने सोशल मीडिया में जारी वीडियो में कहा कि सोमेश्वर बाजार में पीरियड्स के दौरान उसकी सहेली को अचानक टॉयलेट की जरूरत पड़ी, लेकिन वहां टॉयलेट नहीं मिला।
युवती ने बताया कि बाजार से दूरी पर पब्लिक टॉयलेट जाने पर टॉयलेट में दरवाजा तक नहीं मिला। युवती ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सरकार से सवाल किया कि ऐसी स्थिति में किसी महिला को आखिर कहां जाना चाहिए? युवती के वीडियो को कांग्रेस ने भी शेयर कर सरकार से सवाल किए हैं।
#uttarakhand #almora
Amroha, Amroha | Aug 31, 2026