
#सफलता_की_कहानी (सेवा संकल्प अभियान)
---
प्रधानमंत्री आवास योजना से हरिप्रकाश सिंह का पक्का घर बनाने का सपना हुआ साकार
----
सतना 30 सितम्बर 2026/प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण जरूरतमंद परिवारों के लिए पक्के और सुरक्षित आवास का सपना साकार करने का महत्वपूर्ण माध्यम बनी है। #सतना जिले के मझगवां विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़कन निवासी हरिप्रकाश सिंह को भी योजना का लाभ मिला है। योजना के माध्यम से उन्हें अपना पक्का आवास बनाने में सहायता प्राप्त हुई। हरिप्रकाश सिंह के लिए पक्का मकान केवल एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि परिवार के सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिले सहयोग से उनका वर्षों से अपने पक्के घर का सपना पूरा हुआ।
हरिप्रकाश सिंह बताते हैं कि पहले परिवार को आवास को लेकर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। योजना का लाभ मिलने के बाद अब उन्हें और उनके परिवार को सुरक्षित एवं स्थायी आवास की सुविधा मिली है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
#JansamparkMP
#SevaSankalpAbhiyan