पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए हितग्राहियों को प्रतिवर्ष ई-केवाईसी कराना अनिवार्य
बायोमेट्रिक एवं फेस रिकग्निशन के माध्यम से पूरी होगी ई-केवाईसी की प्रक्रिया
-------
एडीएम श्री विनय द्विवेदी ने बताया कि आयुक्त भू-संसाधन प्रबंधन, ग्वालियर के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम किसान) योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए सभी हितग्राहियों को प्रतिवर्ष ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। ई-केवाईसी की प्रक्रिया बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के माध्यम से कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर अथवा पीएम किसान एप के माध्यम से फेस रिकग्निशन सुविधा का उपयोग कर पूरी की जा सकती है।
उन्होंने बताया कि हितग्राही स्वयं अथवा वीएनओ के माध्यम से भी पीएम किसान एप पर फेस रिकग्निशन द्वारा ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। एडीएम ने योजना के समस्त हितग्राहियों से अपील की है कि वे शीघ्र ई-केवाईसी पूर्ण कराएं, ताकि योजना का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की बाधा न आए।
#chhatarpur