Public App Logo
हलसी थाना के डायल-112 में तैनात सिपाही सोनू कुमार निलंबित लखीसराय। हलसी थाना क्षेत्र में डायल-112 में कार्यरत सिपाही/34 सोनू कुमार को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 12 अगस्त की रात हलसी थाना को सूचना मिली थी कि सिपाही सोनू कुमार अपने किराये के मकान में एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया है। सूचना मिलने के बाद हलसी थाना की महिला पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचीं और सिपाही सोनू कुमार एवं महिला को थाने लेकर आईं। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, लखीसराय ने मामले की जांच हलसी थानाध्यक्ष से कराई। पुलिस के अनुसार, थानाध्यक्ष की जांच रिपोर्ट में प्रथमदृष्टया आरोप सही पाए गए। इसके बाद सिपाही सोनू कुमार पर अनुशासनहीनता एवं मनमानेपन के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की गई। वहीं, महिला द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर हलसी थाना में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है। #LawAndOrder #homedepartmentbihar #districtadministrationlakhisarai #HainTaiyaarHum #BiharPolice #khabarlakhisarai - Lakhisarai News