
चलती प्राइवेट बस पर अचानक गिरा पहाड़ी मलबा, सुजानपुर से पालमपुर जा रही बस ब्यास पुल के पास हादसे का शिकार
हिमाचल प्रदेश में पहाड़ों से मलबा गिरने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सुजानपुर से पालमपुर जा रही एक निजी बस ब्यास पुल के पास अचानक पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में आ गई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
जानकारी के अनुसार, बस यात्रियों को लेकर सुजानपुर से पालमपुर की ओर जा रही थी। जैसे ही बस ब्यास पुल के समीप पहुंची, अचानक पहाड़ी से मलबा खिसककर सड़क पर आ गिरा और बस इसकी चपेट में आ गई। घटना के वक्त खास बात यह रही कि मौके पर बारिश नहीं हो रही थी, बावजूद इसके अचानक लैंडस्लाइड हो गया।
अचानक सड़क पर मलबा आने से बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे के बाद मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।
लगातार बारिश के बाद पहाड़ी क्षेत्रों में जमीन के कमजोर होने के कारण कई जगहों पर बारिश थमने के बाद भी अचानक भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में पहाड़ी मार्गों पर सफर करने वाले लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है।
फिलहाल हादसे में किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।
#HimachalNews #HimachalPradesh #Sujanpur #Palampur #Landslide #BusAccident #BeasBridge #Hamirpur #Kangra #BreakingNews #MonsoonAlert