
#विश्वकर्मा पूजा के बाद 18 सितंबर को निकलेगी शोभायात्रा, समापन के बाद होगा विशाल भंडारा
रसड़ा,बलिया,17सितंबर। प्राचीन विश्वकर्मा मंदिर नाथ जी मठ रसड़ा पर 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 18 सितंबर को विश्वकर्मा समाज की ओर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा के समापन के बाद विश्वकर्मा मंदिर श्रीनाथ मठ रसड़ा पर विशाल भंडारे का आयोजन होगा।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बुधवार को मंदिर परिसर में विश्वकर्मा समाज की बैठक हुई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम को संपन्न कराने के लिए रामजी शर्मा को अध्यक्ष बनाया गया।
समाज के लोगों ने बताया कि 18 सितंबर को अपराह्न दो बजे से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें करीब 150 से 200 लोगों के शामिल होने की संभावना है। शोभायात्रा में बैंड-बाजा और डीजे साउंड भी शामिल रहेगा।
शोभायात्रा विश्वकर्मा मंदिर नाथ जी मठ से शुरू होकर प्राइवेट बस स्टैंड, मुंसफी तिराहा, भगत सिंह चौराहा, प्यारे लाल चौराहा, स्टेशन रोड होते हुए पुनः मुंसफी तिराहा, प्राइवेट बस स्टैंड, चंद्रशेखर चौराहा होते हुए विश्वकर्मा मंदिर पर समाप्त होगी। इसके बाद भंडारा शुरू होगा।
विश्वकर्मा समाज के लोगों ने समाज के सभी लोगों से शोभायात्रा में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने और सहयोग करने की अपील की है।
Tags: #विश्वकर्मा_पूजा #विश्वकर्मा_समाज #शोभायात्रा #भंडारा #रसड़ा #बलिया #विश्वकर्मा_मंदिर #नाथजी_मठ #रसड़ा_न्यूज़ #बलिया_न्यूज़