
बांका महिला थाना का एसपी अमितेश कुमार ने किया वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश
बांका, 10 सितंबर 2026। पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने गुरुवार को बांका महिला थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण, मालखाना, शस्त्रागार, हाजत, सीसीटीएनएस कार्य और लंबित कांडों की स्थिति समेत विधि-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
निरीक्षण के दौरान महिला एवं बाल उत्पीड़न से जुड़े मामलों के संवेदनशील और त्वरित अनुसंधान पर विशेष जोर दिया गया। एसपी ने पीड़ित महिलाओं को समय पर न्याय और आवश्यक परामर्श उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
एसपी ने थानाध्यक्ष को अपराधियों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाने, फरार एवं वारंटी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही लंबित कांडों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन करने तथा प्रत्येक मामले की नियमित समीक्षा करने को कहा।
उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को आमजन से बेहतर संवाद स्थापित करने, शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण करने और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए संवेदनशील एवं जवाबदेह होकर कार्य करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, महिला थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।
#Banka #BiharPolice #BankaPolice #MahilaThana #SPBanka #PoliceInspection #CrimeControl #WomenSafety #BiharNews #NewsBanka20
Amarpur, Banka | Sep 10, 2026