
बांका SP अमितेश कुमार का अमरपुर थाना में औचक निरीक्षण | लंबित मामलों पर सख्त निर्देश बांका के पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने अमरपुर थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लंबित मामलों, पुराने केसों और अनुसंधान कार्यों की समीक्षा की गई। एसपी ने अनुसंधान पदाधिकारियों को मामलों के निष्पादन में तेजी लाने, क्षेत्र में नियमित गश्ती करने तथा थाना आने वाले फरियादियों की शिकायतों का त्वरित समाधान करने का निर्देश दिया। इस वीडियो में देखें अमरपुर थाना निरीक्षण की पूरी जानकारी और एसपी अमितेश कुमार का बयान। Banka News, Banka SP, Amitesh Kumar, Amarpur Thana, Amarpur News, Banka Police, Police Inspection, Banka Today News, Bihar Police, Bihar News, Amarpur Police, SP Inspection, Banka Latest News, Banka Update #BankaNews #Amarpur #BankaPolice #AmiteshKumar #SPBanka BiharNews PoliceInspection AmarpurThana BankaUpdate LatestNews
Amarpur, Banka | Jul 18, 2026

पुलिस मुठभेड़ में घायल बलिया दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी सचिन सिंह, पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल में इलाज जारी।#बांका #spbanka #dmbanka #dail112 #bihar #BiharPolice #balliadoublemurder #Amarpur
Amarpur, Banka | Jul 11, 2026

🟢 चार पंचायतो में लगा सहयोग शिविर, डीएम-एसपी और सचिव ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं अमरपुर (बांका): सरकार की जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की पहल के तहत मंगलवार को अमरपुर प्रखंड की चार पंचायतों—बैजुड़ीह, रतनपुर मकदूम्मा, शोभानपुर एवं बल्लिकित्ता—में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। बीडीओ प्रतिक राज ने बताया कि सुबह 10 बजे से बैजुड़ीह और रतनपुर मकदूम्मा पंचायत में तथा दोपहर 2 बजे से शोभानपुर एवं बल्लिकित्ता पंचायत में शिविर आयोजित किया गया। जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला और पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने बैजुड़ीह एवं बल्लिकित्ता पंचायत सरकार भवन पहुंचकर विभिन्न विभागों के काउंटरों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने लोगों से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। वहीं सिविल विमानन विभाग के सचिव निलेश रामचंद्र देवडे ने शोभानपुर पंचायत में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय स्टॉलों की समीक्षा करते हुए आम लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान की दिशा में आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। डीएम नवदीप शुक्ला ने कहा कि पंचायत स्तर पर लोगों की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से सहयोग शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविर में प्राप्त आवेदनों का 30 दिनों के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि लोगों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने कहा कि पुलिस से संबंधित शिकायतों के लिए भी लोग सीधे शिविर में आवेदन दे सकते हैं। ऐसे मामलों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निपटारा किया जाएगा। शिविर में राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पुलिस समेत विभिन्न विभागों के अलग-अलग काउंटर लगाए गए थे। ग्रामीणों ने पंचायत स्तर पर वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे समस्याओं के समाधान की उम्मीद और बढ़ी है। #BankaNews #Amarpur #SahyogShivir #DMBanka #SPBanka #PanchayatNews #BiharNews
Amarpur, Banka | Jun 3, 2026

🚨 दबंगों ने रोकी नाले की निकासी, शिकायत पर गांव पहुंचे डीएम-एसपी; कार्रवाई की चेतावनी अमरपुर (बांका): अमरपुर प्रखंड के रामचंद्रपुर इटहरी गांव के वार्ड संख्या-11 स्थित शाहजी टोला में नाले की जल निकासी बाधित किए जाने की शिकायत पर मंगलवार को जिला प्रशासन हरकत में आया। शिकायत मिलने के बाद डीएम नवदीप शुक्ला और एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा स्वयं गांव पहुंचे तथा स्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि नाले की निकासी वास्तव में बाधित है, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने बीडीओ, सीओ और संबंधित थानाध्यक्ष को तत्काल समस्या के समाधान के निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति नाले की जल निकासी में बाधा उत्पन्न करता है या सरकारी कार्य में अवरोध डालता है, तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासनिक अधिकारियों के गांव पहुंचने और त्वरित कार्रवाई के आश्वासन से ग्रामीणों में राहत की उम्मीद जगी है। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि अब लंबे समय से चली आ रही जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा। #BankaNews #Amarpur #DMBanka #SPBanka #RamchandrapurItahri #DrainageIssue #BiharNews #BreakingNews #PublicProblem #AdministrationAction
Amarpur, Banka | Jun 3, 2026

🚨 सचिव, डीएम और एसपी खुद पहुंचे गांव... आखिर क्या हैं जनता की सबसे बड़ी समस्याएं? 📍 अमरपुर की 4 पंचायतों में लगे सहयोग शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़। सिविल विमानन विभाग के सचिव, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सीधे लोगों की शिकायतें सुनीं और अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। 📝 डीएम ने कहा— सभी आवेदनों का 30 दिनों के भीतर होगा निष्पादन, जबकि एसपी ने पुलिस से जुड़ी शिकायतों के लिए लोगों से आगे आने की अपील की। क्या आपकी पंचायत की समस्या भी अब होगी दूर? पूरी खबर पढ़ें... #Main Hun Banka#Amarpur #SahyogShivir #BankaNews #DMBanka #SPBanka #NavdeepShukla #PublicGrievance #BiharNews #AmarpurNews #MediaDarshan#
Amarpur, Banka | Jun 2, 2026