
#रामनगर में भाजपा से ज्यादा #कांग्रेस में मचा हुआ है घमासान, #कांग्रेस में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए टिकट को लेकर फिर से एक बार दो गुटों के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों में #वर्चस्व की लड़ाई साफ देखने को मिल रही है।
#साफ तौर पर यदि कहा जाए तो टिकट की दौड़ में एक और #पूर्व सीएम हरीश रावत ग्रुप है तो दूसरी ओर #पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत का खेमा।
#रणजीत रावत और हरीश रावत की प्रतिद्वंदिता 2022 के चुनाव की ओर फिर से याद दिला रही है, जब #रणजीत सिंह रावत को रामनगर छोड़कर फिर से सल्ट जाना पड़ा, रणजीत रावत 2017 में सल्ट सीट छोड़कर रामनगर से चुनावी समर में उतरे, उसके बाद से ही रामनगर में सक्रिय हैं, 2022 में उन्हें #रामनगर से टिकट नहीं मिला, 2017 में उन पर सल्ट से रामनगर आकर चुनाव लडने का ठप्पा लगा, और उस समय "पैराशूट" भी कहा गया, #हालाकि उस समय रणजीत सिंह रावत #हरीश रावत के करीबी थे, लेकिन रणजीत सिंह रावत रामनगर से विजय प्राप्त करने में सफल नहीं रहे, बाद में दोनों नेताओं में इतने मतभेद बढ़ गए, कि फिर दोनों नेता कभी करीब नहीं दिखाई दिए। लेकिन इसके बाद रणजीत सिंह रावत रामनगर में लगातार सक्रिय रहे, और सल्ट में अपनी उपस्थिति कम कर दी।
#अब 2027 में कांग्रेस में फिर से 2022 की चुनावी स्थिति की संभावना नजर आ रही है, हरीश रावत के खेमे के #पुष्कर दुर्गापाल टिकट की दावेदारी जता रहे हैं, पुष्कर दुर्गापाल पूर्व में कांग्रेस में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री है, उनके पक्ष में यह बात मजबूत है कि वह वर्तमान में कांग्रेस में शामिल है, #लंबे समय सन 1990 के दशक से छात्र जीवन से कांग्रेस में शामिल रहे हैं। पार्टी से कभी बगावत नहीं की।
#हरीश रावत के ही करीबी #संजय नेगी भी कांग्रेस में जल्द एंट्री चाहते हैं, संजय नेगी बीता चुनाव 2022 में निर्दलीय के तौर पर लड़ भी चुके हैं, लेकिन संजय नेगी फिलहाल कांग्रेस में नहीं है, लेकिन अगर वह चुनाव से पूर्व कांग्रेस में शामिल हुए तो समीकरण में फेरबदल की भी संभावना है।
#अगला नाम तारा चंद्र घिल्डियाल का है, जो फिलहाल कांग्रेस में नहीं है, लेकिन कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं, तारा घिल्डियाल राजस्व विभाग से वीआरएस लेकर राजनीतिक मैदान में उतरे हैं। कांग्रेस में उनके शामिल होने के बाद ही कुछ कहना संभव हो पाएगा।
#फिलहाल रामनगर की कांग्रेस की राजनीति में एक नया नाम विजय शर्मा भदोला का है, जो कांग्रेस ही नहीं रामनगर की राजनीति के लिए भी नया है, #हांलाकि विजय शर्मा भदोला, राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं, उनके भाई #धीरेन्द्र प्रताप भदोला कांग्रेस में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रहे, माता सुमन लता भदोला भी राजनीतिक सक्रियता में बड़ा नाम रही, लंबे समय से विदेश में रह कर अचानक रामनगर की राजनीति में सक्रिय हुए #विजय शर्मा को भी हरीश रावत ग्रुप का करीबी माना जाता है। #लेकिन रामनगर में एकदम से चुनावी मैदान में उतरे विजय शर्मा को काफी कम समय में अधिक मेहनत करनी होगी इतना तय है।
#इन सबके बीच जन-चर्चाओं में जो सबसे अधिक चर्चा है, वह यह है कि #पूर्व सीएम हरीश रावत अंत में बीते चुनाव की तरह इस बार फिर से खुद को स्वयं भी प्रोजेक्ट कर सकते हैं, हो सकता है कि वह स्वयं को या अपने परिजन को भी आगे कर सकते हैं, #हालाकि यह जनचर्चा है, यह तो आने वाले दिन ही तय करेंगे कि चुनावी समीकरण किस तरफ रूख करता है।
#कांग्रेस रामनगर को सबसे सुरक्षित सीटों में शामिल करती है, यहां मुस्लिम मतदाताओं की बड़ी संख्या और अन्य वर्ग में पुराने खांटी कांग्रेस परिवारों का होना इसका बड़ा कारण है, अब तक उत्तराखंड राज्य गठन के बाद से रामनगर के कुल छह चुनावों (जिनमें एक उपचुनाव शामिल है) में तीन बार भाजपा और तीन बार कांग्रेस जीती है, यह भी एक बड़ा मिथक है, कि जो दल रामनगर की सीट जीतता है, वह प्रदेश की सत्ता में भी काबिज होता है।
#uttrakhand #nainital #Ramnagar