#रूद्रपुर और #काशीपुर सबसे अधिक साफ-सुथरे शहर।
सीएम धामी ने दी बधाई।
#देश भर के हिमालयी शहरों के मध्य हुई स्वच्छता प्रतिस्पर्धा में #रुद्रपुर नगर निगम ने पहला स्थान प्राप्त कर राज्य का मान बढ़ा दिया है।
#हिमालय की गोद में बसे शहरों की स्वच्छता को पहचान देने के लिए बनाई गई स्वच्छ हिमालयन सिटी श्रेणी में उत्तराखंड के दो शहरों ने अपना लोहा मनवाया।
#रुद्रपुर नगर निगम ने स्वच्छता में सभी हिमालयी शहरों को पीछे छोड़ दिया। जम्मू दूसरे और जम्मू-कश्मीर का शोपियां तीसरे स्थान पर रहा। वहीं, स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी श्रेणी में उत्तराखंड से काशीपुर नगर निगम रहा।
#आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से जारी स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के परिणाम उत्तराखंड के लिए उत्साह बढ़ाने वाले हैं। खास यह है कि हिमालयन शहरों की श्रेणी में पहली बार प्रतिस्पर्धा हुई और उत्तराखंड ने सीधे शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाया।
#uttrakhand #kashipuruttarakhand #Rudrapur