नगर पंचायत अध्यक्ष पर PM आवास योजना का लाभ लेने का आरोप, DM ने दिए जांच के आदेश
#देवरिया। रामपुर कारखाना नगर पंचायत से प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना को लेकर मामला सामने आया है। नगर पंचायत अध्यक्ष शिवकुमारी देवी पर योजना का लाभ लेने का आरोप लगाया गया है।
जानकारी के अनुसार, वर्ष 2021 में शिवकुमारी देवी को प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत पहली किस्त का भुगतान किया गया था। आरोप है कि वर्ष 2023 में नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने के बाद भी उन्हें योजना की दूसरी किस्त का भुगतान किया गया।
मामले की शिकायत एक स्थानीय सभासद ने जिलाधिकारी से की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में जांच कमेटी गठित कर दी है।
अब जांच कमेटी द्वारा मामले की जांच कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। जांच रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि योजना का लाभ नियमों के अनुरूप लिया गया या नहीं।
DM Deoria