शिवाली ठाकुर ने हासिल किया प्रदेशभर में पहला स्थान, क्षेत्र में खुशी की लहर
जेबीटी भर्ती में प्रदेशभर में प्रथम आई सुंदरनगर की शिवाली ठाकुर, कुनाईला गांव का नाम किया रोशन
सुंदरनगर। हिमाचल प्रदेश की जेबीटी भर्ती में सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र की बेटी शिवाली ठाकुर ने प्रदेशभर में प्रथम स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शिवाली ठाकुर सुंदरनगर की ग्राम पंचायत समौण के गांव कुनाईला की रहने वाली हैं। वह रंजीत की सुपुत्री हैं।
शिवाली की इस शानदार उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी मेहनत, लगन और प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें और उनके परिवार को बधाइयां दी जा रही हैं।
इस उपलब्धि पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि ने शिवाली ठाकुर एवं उनके परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिवाली की सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है और उनकी उपलब्धि अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है।
#Sundernagar #ShivaliThakur #JBTRecruitment #HimachalNews #Samoun #Kunaila #MandiNews #HimachalPradesh #UTHimachal #UTNews