मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना अंतर्गत हरिद्वार-ऋषिकेश यात्रा 26 जून से, जिले के तीर्थयात्री मेघनगर से होंगे रवाना
मध्यप्रदेश शासन की मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना अंतर्गत हरिद्वार-ऋषिकेश की तीर्थयात्रा का आयोजन 26 जून से 29 जून 2026 तक किया जा रहा है। इस यात्रा में जिले के चयनित तीर्थयात्री 26 जून 2026 को मेघनगर रेलवे स्टेशन से यात्रा के लिए रवाना होंगे।
यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों को हरिद्वार एवं ऋषिकेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। योजना के तहत यात्रियों के आवागमन, भोजन, आवास एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं शासन द्वारा सुनिश्चित की गई हैं।
जिला प्रशासन ने सभी चयनित तीर्थयात्रियों से निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों सहित मेघनगर रेलवे स्टेशन पर उपस्थित होने का आग्रह किया है, ताकि यात्रा का संचालन सुचारू रूप से किया जा सके।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner #jhabua #JansamparkMP