
लखनऊ: राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर छिड़े विवाद के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अरविंद केजरीवाल पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है। लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर आयोजित शक्ति केंद्र सम्मेलन में उन्होंने गरजते हुए कहा कि हिंदू विरोधी ताकतें आज राजनीतिक रोटी सेंकना चाहती हैं। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा- "राहुल-अखिलेश, केजरीवाल हिंदू धर्म को इतना कमजोर मत समझिएगा, राम मंदिर के लिए हमारे पुरखों ने कुर्बानियां दी हैं, आपकी विरासत तो हिंदुओं पर गोलियां चलवाने की रही है।" कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने भी सीएम योगी की जमकर तारीफ की और कार्यकर्ताओं में जोश भरा।
इस बड़े राजनीतिक सम्मेलन के बाद एक दिलचस्प तस्वीर भी सामने आई, जब भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी दोपहर के लंच के लिए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के घर पहुंचे। यहाँ सभी बड़े नेताओं ने पारंपरिक अंदाज में चारपाई पर एक साथ बैठकर आम खाए। इससे पहले नितिन नवीन ने एनडीए (NDA) के सहयोगी दलों के नेताओं संजय निषाद, ओम प्रकाश राजभर और आशीष पटेल से मुलाकात कर 2027 के चुनावी समीकरणों पर मंथन किया।
#IndiaHeadline24 #NitinNaveen #CMYogi #BrajeshPathak #KeshavPrasadMaurya #UPPolitics #RamMandirControversy #BJPUP #RahulGandhi #AkhileshYadav #ArvindKejriwal #BreakingNews #ViralPost
Mauganj, Rewa | Jul 6, 2026