
अशोकनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दीपावली पर्व पर अवैध जुआ खेलते 12 आरोपी गिरफ्तार, ₹34,600 नगद जप्त
अशोकनगर:
दिवाली के मद्देनजर अशोकनगर पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए संगठित रूप से जुआ खेल रहे 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹34,600 नगद और ताश के पत्तों की एक गड्डी जप्त की है।
पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा द्वारा सभी थाना प्रभारियों को जुआ और सट्टा गतिविधियों पर सख्त अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश एवं एसडीओपी अशोकनगर ओमप्रकाश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना देहात पुलिस ने यह कार्रवाई की।
मुखबिर की सूचना पर दी दबिश
थाना देहात पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोन रोड स्थित प्रेम किशन वेयर हाउस के पास कुछ लोग ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाकर अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी देहात द्वारा पुलिस टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई।
मौके से पुलिस ने धनकुमार कुशवाह, मनोज कोरी, राजीव यादव, गोपाल ओझा, पहलवान सिंह परिहार, शिवकुमार साहू, हंसराज साहू, प्रवीण कुमार जैन, बृजेश साहू, रोहित आदिवासी, लाल सिंह खंगार और राजेश साहू (सभी निवासी शंकरपुर मगरदा, जिला अशोकनगर) को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से कुल ₹34,600 नगद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए।
इस मामले में थाना देहात में अपराध क्रमांक 621/2026, धारा 13 जुआ एक्ट एवं 112(1) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
#AshoknagarPolice #AshoknagarNews #MadhyaPradeshPolice #MPNews #CrimeNews #Diwali2026 #PoliceAction #BreakingNews #AshoknagarCrime #MPPolice #LatestNews #ViralNews