
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनूपपुर के सचिव व जिला न्यायाधीश श्री मनीष कुमार पाटीदार के मार्गदर्शन में जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में बाल गृह के बच्चों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी-सह-विक्रय का आयोजन किया गया। धनतेरस व दीपावली के अवसर पर आयोजित इस पहल का उद्देश्य बच्चों को स्वावलंबी बनाना था, जिसमें बच्चों ने अपने हाथों से तैयार मिट्टी के दीये, कुल्हड़, पेंटिंग और मुखौटों का प्रदर्शन किया।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती चैनवती ताराम एवं न्यायाधीश श्री रावेन्द्र कुमार सोनी की उपस्थिति में इसका शुभारंभ हुआ। न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं और नागरिकों ने बच्चों की कला की सराहना करते हुए उत्पादों की खरीदारी की, जिससे बच्चों का उत्साह बढ़ा।
महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती संजीता भगत के नेतृत्व में बच्चों को स्वरोजगार का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती चैनवती ताराम, न्यायाधीश श्री रावेन्द्र कुमार सोनी, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री मोहनलाल पटेल, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती संजीता भगत एवं सहायक संचालक श्रीमती मंजूषा शर्मा उपस्थित रहे।
#anuppur
@jansamparkmp