
एसपी दीपक भूकर का भ्रष्ट पुलिसकर्मियों पर बड़ा एक्शन, अवैध वसूली के आरोप में दो सिपाही लाइन हाजिर।
#प्रतापगढ़। जिले में पुलिस की छवि धूमिल करने वाले पुलिसकर्मियों पर
एसपी दीपक भूकर ने सख्त रुख अपनाया है। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के मेले में दुकानदारों से
कथित अवैध वसूली का मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
बताया जा रहा है कि मेले में दुकानदारों से 500 रुपये से लेकर 11 हजार रुपये तक की
वसूली किए जाने के आरोप लगे थे। सांसद प्रमोद तिवारी की चिट्ठी के बाद पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने
मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी दोनों सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।
पूरे मामले की जांच सीओ लालगंज राजीव द्विवेदी को सौंपी गई है। वहीं विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
सूत्रों की मानें तो कई थानों के कारखास भी एसपी के रडार पर हैं।
अवैध वसूली में संलिप्त दीवान और सिपाहियों को चिन्हित करने में पुलिस अधिकारी जुटे हैं।
आने वाले दिनों में अन्य पुलिसकर्मियों पर भी बड़ी कार्रवाई हो सकती है
एसपी दीपक भूकर की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में साफ संदेश है कि वर्दी की आड़ में अवैध वसूली और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
#pratapgarh #pratapgarhup72 #pratapgarhnews Pratapgarh Police