
उत्तराखंड को ₹1475 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, अमित शाह और सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम के दौरान ₹1475.31 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
इनमें ₹1073.11 करोड़ की 44 योजनाओं का शिलान्यास और ₹402.20 करोड़ की 18 योजनाओं का लोकार्पण शामिल है।
इन योजनाओं के तहत सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, पर्यटन और शहरी विकास से जुड़ी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। प्रमुख परियोजनाओं में देहरादून में साइबर उत्कृष्टता केंद्र, हल्द्वानी में फायर स्टेशन के आवासीय भवन, सितारगंज में मिल्क पाउडर एवं आइसक्रीम प्लांट और हेमकुण्ड साहिब रोपवे के लिए विद्युत आपूर्ति से जुड़े कार्य शामिल हैं।
सरकार का कहना है कि इन विकास कार्यों से प्रदेश में आधारभूत सुविधाएं मजबूत होंगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
#Uttarakhand #AmitShah #PushkarSinghDhami #UttarakhandRajyotsav #Development #Dehradun #UttarakhandNews #उत्तराखंड