गिरिडीह के गावां थाना क्षेत्र के कमता गांव में डेढ़ लाख रुपये उधार लेकर वापस नहीं लौटाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में कमता गांव निवासी अनिल कुमार, पिता विष्णुदेव प्रसाद यादव ने संजय कुमार, पिता स्व. ब्रह्मदेव प्रसाद यादव के खिलाफ गावां थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन में अनिल कुमार ने आरोप लगाया है कि उन्होंने संजय कुमार को डेढ़ लाख रुपये उधार दिए थे, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी राशि वापस नहीं की गई। पैसे मांगने पर टालमटोल करने और धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। थाना प्रभारी जय प्रकाश कुमार ने प्राथमिकी दर्ज होने की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#gawan #udhaar #fir #giridih #giridihnews