दीपावली की सुरक्षा में पाकुड़ पुलिस की मुस्तैदी पर बड़ा सवाल! वर्दी और सर्विस राइफल के साथ एक जवान निभा रहा था ईमानदारी से ड्यूटी, तो दूसरी ओर टाइगर मोबाइल का जवान कथित तौर पर शराब के नशे में धुत नजर आया!वाह रे पाकुड़ पुलिस! एक तरफ त्योहार के दौरान आम जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस के कंधों पर है, तो दूसरी तरफ ड्यूटी पर तैनात जवान नशे में होने का मामला पुलिस महकमे की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।आखिर कानून की रक्षा करने वाले ही अगर ड्यूटी के दौरान नियमों को ताक पर रख दें, तो आम जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन निभाएगा? क्या पुलिस विभाग में अनुशासन सिर्फ आम लोगों के लिए है? क्या वर्दी पहनकर ड्यूटी करना ही जिम्मेदारी पूरी करना है?दीपावली जैसे महत्वपूर्ण त्योहार में जब पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैदी के दावे करता है, तब इस तरह की तस्वीरें उन दावों की पोल खोलती नजर आती हैं। #nonfollowers #trendingreels Hemant Soren Babulal Marandi Dinesh Marandi Pakur Pol Iprd Pakur #viralpost #fbreels
Pakaur, Pakur | Nov 7, 2026