
#संगरिया_नगरपालिका_में_घोटाला
राजस्व वसूली से प्राप्त राशि राजकोष में जमा नहीं कराने का आरोप
#नगरपालिका में 2.12 लाख रुपए के गबन के आरोप में तीन कर्मचारियों पर मामला दर्ज
संगरिया की आवाज़।
#हनुमानगढ़_संगरिया नगरपालिका में राजस्व वसूली से प्राप्त सरकारी राशि राजकोष में जमा नहीं कराकर गबन करने के आरोप में तीन कर्मचारियों के खिलाफ स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया गया है। निधि अंकेक्षण विभाग की आपत्ति तथा नगरपालिका स्तर पर गठित जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। मामले में 2 लाख 12 हजार 430 रुपए के गबन का आरोप है। पुलिस के अनुसार निधि अंकेक्षण विभाग बीकानेर के जांच दल ने वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 के दौरान विभिन्न रसीद पुस्तिकाओं से प्राप्त आय की समीक्षा की। जांच में कुछ रसीदों से प्राप्त राशि चालान एवं रोकड़ बही के माध्यम से राजकोष में जमा नहीं होने अथवा कम जमा होने की बात सामने आई। इसके बाद नगरपालिका ने 25 मई को जांच समिति गठित कर लेखा, स्थापना एवं राजस्व शाखा से रिपोर्ट मांगी। जांच में भंडार शाखा को जारी रसीद पुस्तिका संख्या 109 में 25 मई 2023 से 31 जुलाई 2023 के बीच काटी गई रसीदों की 44 हजार 470 रुपए तथा रसीद पुस्तिका संख्या 116 की दो प्रविष्टियों के 1370 रुपए जमा नहीं मिले। भंडार शाखा से संबंधित 45 हजार 840 रुपए की राशि राजकोष में जमा नहीं होने का मामला सामने आया। जांच रिपोर्ट के अनुसार 16 मई 2023 से 5 फरवरी 2025 तक भंडार शाखा का कार्यभार सहायक प्रशासनिक अधिकारी बलकरण सिंह के पास था तथा सेवानिवृत्त फायरमैन रामनारायण सहयोगी के रूप में कार्यरत थे। वहीं गृहकर एवं नगरीय विकास कर शाखा की रसीद संख्या 125, 101, 181 एवं 694 से प्राप्त 1 लाख 66 हजार 590 रुपए जमा नहीं शाखा का कार्यभार सहायक कर्मचारी मिलने का उल्लेख किया गया है। इस सुभाषचंद पुत्र मनोहरलाल के पास था। अधिशासी अधिकारी पवन कुमार की रिपोर्ट पर बलकरण सिंह, सुभाषचंद एवं रामनारायण के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच एसआई प्रमोद सिंह को सौंपी गई है।
संगरिया की आवाज़
संगरिया पुलिस Government of Rajasthan Jhabar Singh Kharra CMO Rajasthan District Collector & Magistrate - Hanumangarh Hanumangarh Police Jarnail Singh Brar Ashok Choudhary Sangaria Sanjeev Kumar Soni Pramod Delu Pradeep Beniwal Rajesh Doda Sangaria