धारूहेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, बैटरी चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार
रेवाड़ी के धारूहेड़ा थाना पुलिस ने ट्रांसपोर्ट दफ्तर की पार्किंग से गाड़ियों की बैटरियां चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गांव निखरी निवासी योगेश और ईश्वर के रूप में हुई है। पुलिस ने गुप्त सूचना व तकनीकी सहायता से कार्रवाई करते हुए दोनों को काबू किया और निशानदेही पर चोरी की दो बैटरियां बरामद कीं।
Rewari, Rewari | Sep 9, 2026