बिजली तार चोर गिरफ्तार
पटना जिला की दनियावां पुलिस ने बिजली विभाग के एलटी तार काट रहे चोरों में से एक चोर को मौके पर गिरफ्तार कर लिया, जबकि 4-5 चोर अंधेरे में भाग निकले। गिरफ्तार चोर का नाम रविश कुमार है, जो जग्गू बीघा निवासी मनु सिंह का बेटा है। चोरों ने दस खटाल एलटी तार की चोरी कर ली। हालांकि पुलिस ने कुछ कवर्ड वायर को मौके पर बरामद किया है। चोरी गए तार की कीमत चार लाख रुपए के आसपास है। दनियावां SHO ने मामला दर्ज कर लिया है।
Fatwah, Patna | Nov 7, 2026