
पहाड़ पर ओपी से बनाई जा रही थी नकली, जहरीली शराब, पुलिस ने आरोपी पकड़ा, शराब बनाने का सामान जब्त किया👇
थाना रिठौरा पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम टीकरी के सामने पहाड़ पर ताल की पार के पास जंगल में कुछ व्यक्ति अवैध रूप से भट्टी में शराब बना रहे है। मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना रिठौरा पुलिस द्वारा ग्राम टीकरी के पास के जंगल में दबिश दी गई तो वहां पर घने जंगल में 02 व्यक्ति पुलिस को आता देख कर भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हे घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ की गई। मौके पर दो 35-35 लीटर की केन जिसमे एक नीले रंग की व एक काले रंग की कच्ची शराब की भरी हुई मिली एवं अन्य सामग्री मिली, तत्समय मौके पर उपस्थित आवकारी विभाग के अधिकारी द्वारा उक्त शराब का भौतिक परीक्षण किया गया तो उसमे देशी जहरीली कच्ची शराब जो मानव जीवन के लिये खतरनाक हो सकती है, होना पायी गई। लिहाजा अवैध रूप से निर्मित कुल 70 लीटर अमानक शराब एवं अन्य सामग्री कुल मशरूका कीमती करीबन ₹75,000/- को जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया एवं बाद थाना वापसी पर आरोपीगण नरेन्द्र उर्फ भोला गुर्जर एवं हरिचरन आदिवासी के विरूद्ध अपराध क्र0 106/26 धारा 34 (2).49 (ए) आबकारी एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया।