बाजपुर न्यूज़
नए गैस कनेक्शन शुरू करने की मांग, नया सवेरा समिति ने सौंपा ज्ञापन
बाजपुर। नया सवेरा समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सोमवार को नए गैस कनेक्शन चालू किए जाने की मांग को लेकर समिति अध्यक्ष प्रमोद राजहंस के नेतृत्व में गैस प्रबंधक बाबूराम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में समिति के सदस्यों ने क्षेत्र के उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए नए गैस कनेक्शन शीघ्र शुरू किए जाने की मांग की। साथ ही गैस वितरण व्यवस्था में सुधार एवं सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए गैस प्रबंधक बाबूराम द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए उनका आभार भी व्यक्त किया। इस अवसर पर समिति संरक्षक अरुण शर्मा, बंशीधर मिश्रा, युसूफ अली, जुर हुसैन, उस्मान अली, देवेंद्र शर्मा, राजू वाल्मीकि, दिनेश कुमार, पीयूष राजहंस, बिट्टू, राघव सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।