Public App Logo
एक साल पहले पाइप लाइन बिछाई: पेयजल सप्लाई नहीं, कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, जांच के निर्देश जानकारी के मुताबिक हम आपको बता दें कि टीकमगढ़ जिले की ग्राम पंचायत अस्तौन के कंचनपुरा मोहल्ला में लोगों को पानी नहीं मिल रहा है पानी की समस्या से परेशान महिलाओं ने आज बुधवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया‌। उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर पानी उपलब्ध कराने की मांग की। महिलाओं ने बताया कि 1 साल पहले मोहल्लों में पाइप लाइन बिछाई गई थी कुछ समय तक पानी आया भी था, लेकिन अब आपूर्ति बंद कर दी गई है। ग्रामीणों की शिकायत पर टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने पीएचई विभाग के अधिकारियों को मामले की जांच के निर्देश दिए है। - Tikamgarh News