
श्री सम्राट चौधरी, माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के कर-कमलों द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आज राज्य भर के 1,09,62,859 पेंशनधारियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत अक्टूबर माह हेतु ₹1100 की राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के खाते में अंतरित की गई।
जिला स्तर पर पेंशन राशि के अंतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण संबाद कक्ष, समाहरणालय मुंगेर में जिला पदाधिकारी श्री निखिल धनराज निप्पणीकर की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया गया। इस अवसर पर सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, मुंगेर श्री राजीव रंजन, उपनिदेशक, सामाजिक सुरक्षा, प्रमंडल मुंगेर, श्री कुमार सत्यकाम, सामजिक सुरक्षा कोषांग के कर्मी एवं पेंशनधारी आदि उपस्थित थे।
आज के इस कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री बिहार के द्वारा राज्य के वृद्धजनों, विधवा महिलाओं एवं दिव्यांग जनों के कल्याण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई गई एवं सभी पेंशनधारियों को आश्वस्त किया गया कि बिहार सरकार के द्वारा हर महीने के 10 तारीख को विगत माह की पेंशन की राशि डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में अंतरित कर दी जाएगी।
मुंगेर जिला अंतर्गत कुल छह प्रकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं संचालित हैं। इसमें मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन के तहत 68,958 लाभार्थी, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन के तहत 31,074 लाभार्थी, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत 13,119 लाभार्थी, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन के तहत 7,710 लाभार्थी इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन के तहत 1,204 लाभार्थी तथा बिहार राज्य निःशक्तता पेंशन योजना के तहत 14,002 लाभार्थी शामिल हैं। इस प्रकार, कुल 1,36,067 पेंशनधारियों को पेंशन राशि 1,100 रूपये प्रतिमाह की दर से माह अक्टूबर, 2026 हेतु कुल रूपये 14,96,73,700 रुपये का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया गया।
जिला के लगभग 17,772 ऐसे पेंशनधारी जिन्होंने अब तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराया है वो पेंशन की राशि से वंचित है। अतः आप सभी से अनुरोध है कि आज ही अपने आधार कार्ड के साथ अपने नजदीकी CSC/ वसुधा केंद्र पर जाए एवं जीवन प्रमाणीकरण कराए। यदि किसी कारणवश आपका ऑनलाइन जीवन प्रमाणीकरण नहीं हो पा रहा है तो अपने क्षेत्र के विकास मित्र से तुरंत संपर्क करें एवं भौतिक सत्यापन के माध्यम से जीवन प्रमाणीकरण अवश्य करा ले।
#BiharGovernment
#CMSamrat
#samratchoudhary
#samratforbihar
Munger, Bihar | Nov 10, 2026