माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज मुंगेर जिले में संचालित विभिन्न विकासपरक योजनाओं की वर्चुअल माध्यम से समीक्षा की गई। इस दौरान योजनाओं के क्रियान्वयन, कार्यों की अद्यतन प्रगति एवं निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने विकास योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर देते हुए कई आवश्यक निर्देश दिए। मौके पर जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर, पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद, वन प्रमंडल पदाधिकारी अंबरीश कुमार मल्ल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
#BiharGovernment
#CMSamrat
#samratchoudhary
#samratforbihar
Munger, Bihar | Nov 24, 2026