Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

जय बाबा बालकनाथ जी

Jogindarnagar, Mandi | Jun 23, 2026

MORE NEWS

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर बैजनाथ विधानसभा के दुर्गम क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत धर्माण में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पंकज जमवाल ने सहभागिता कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता एंव माननीय पूर्व विधायक मुल्ख राज प्रेमी,पँचायत समिति बैजनाथ अध्यक्ष संजय ठाकुर,भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र कपूर सहित सम्मानित जनता उपस्थित रही।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर बैजनाथ विधानसभा के दुर्गम क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत धर्माण में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पंकज जमवाल ने सहभागिता कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता एंव माननीय पूर्व विधायक मुल्ख राज प्रेमी,पँचायत समिति बैजनाथ अध्यक्ष संजय ठाकुर,भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र कपूर सहित सम्मानित जनता उपस्थित रही।

Jogindarnagar, Mandi | Jun 23, 2026

NH-5 पर स्थापित चोलिंग पुल सतलुज में समाया, बड़ा हादसा टला, लेकिन जिम्मेदार कौन?

NH-5 पर स्थापित चोलिंग पुल सतलुज में समाया, बड़ा हादसा टला, लेकिन जिम्मेदार कौन?

Jogindarnagar, Mandi | Jun 23, 2026

*चौन्तड़ा में पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मेलन आयोजित, एंटी चिट्टा अभियान को जन आंदोलन बनाने का आह्वान* 
 *जोगिंदर नगर, नरेश अवस्थी।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौन्तड़ा में आज पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार (भा.पु.से.) की अध्यक्षता में चौन्तड़ा ब्लॉक के नव-निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश सरकार के एंटी चिट्टा अभियान को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाना तथा पंचायत स्तर पर नशे के विरुद्ध व्यापक जन-जागरूकता को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में लगभग 150 पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, उप-मंडल पुलिस अधिकारी पधर, थाना प्रभारी जोगिन्द्रनगर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि चिट्टा और अन्य मादक पदार्थ आज युवाओं एवं समाज के लिए गंभीर चुनौती बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि एंटी चिट्टा अभियान को सफल बनाने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों, युवाओं, अभिभावकों, शिक्षण संस्थानों तथा आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस तक पहुंचाने तथा युवाओं को खेल, शिक्षा एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा चिट्टा तस्करों एवं नशे के कारोबार में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध लगातार कठोर कार्रवाई की जा रही है और समुदाय के सहयोग से इस नेटवर्क को जड़ से समाप्त किया जाएगा। उन्होंने सभी पंचायतों से अपने गांवों को चिट्टा मुक्त एवं नशा मुक्त बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
थाना प्रभारी जोगिन्द्रनगर निरीक्षक सकिनी कपूर ने कहा कि जोगिन्द्रनगर क्षेत्र को एंटी चिट्टा अभियान में प्रदेश का अग्रणी क्षेत्र बनाना लक्ष्य है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से अपील की कि वे पुलिस के साथ मिलकर इस अभियान को जन आंदोलन का रूप दें तथा प्रत्येक पंचायत में नशे के विरुद्ध सतत जागरूकता गतिविधियां आयोजित करें। उन्होंने कहा कि सामुदायिक सहभागिता और समय पर सूचना ही चिट्टा एवं अन्य मादक पदार्थों के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने का सबसे सशक्त माध्यम है।
सम्मेलन के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार साझा किए तथा नशा उन्मूलन एवं एंटी चिट्टा अभियान को सफल बनाने के लिए पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। सभी प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने तथा युवाओं को नशे से दूर रखने का संकल्प लिया।
सम्मेलन में एंटी चिट्टा अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने और नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों पर विशेष बल दिया गया। उपस्थित प्रतिनिधियों ने इसे एक प्रेरणादायक एवं अत्यंत उपयोगी पहल बताया।

*चौन्तड़ा में पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मेलन आयोजित, एंटी चिट्टा अभियान को जन आंदोलन बनाने का आह्वान* *जोगिंदर नगर, नरेश अवस्थी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौन्तड़ा में आज पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार (भा.पु.से.) की अध्यक्षता में चौन्तड़ा ब्लॉक के नव-निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश सरकार के एंटी चिट्टा अभियान को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाना तथा पंचायत स्तर पर नशे के विरुद्ध व्यापक जन-जागरूकता को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में लगभग 150 पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, उप-मंडल पुलिस अधिकारी पधर, थाना प्रभारी जोगिन्द्रनगर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि चिट्टा और अन्य मादक पदार्थ आज युवाओं एवं समाज के लिए गंभीर चुनौती बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि एंटी चिट्टा अभियान को सफल बनाने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों, युवाओं, अभिभावकों, शिक्षण संस्थानों तथा आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस तक पहुंचाने तथा युवाओं को खेल, शिक्षा एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा चिट्टा तस्करों एवं नशे के कारोबार में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध लगातार कठोर कार्रवाई की जा रही है और समुदाय के सहयोग से इस नेटवर्क को जड़ से समाप्त किया जाएगा। उन्होंने सभी पंचायतों से अपने गांवों को चिट्टा मुक्त एवं नशा मुक्त बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। थाना प्रभारी जोगिन्द्रनगर निरीक्षक सकिनी कपूर ने कहा कि जोगिन्द्रनगर क्षेत्र को एंटी चिट्टा अभियान में प्रदेश का अग्रणी क्षेत्र बनाना लक्ष्य है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से अपील की कि वे पुलिस के साथ मिलकर इस अभियान को जन आंदोलन का रूप दें तथा प्रत्येक पंचायत में नशे के विरुद्ध सतत जागरूकता गतिविधियां आयोजित करें। उन्होंने कहा कि सामुदायिक सहभागिता और समय पर सूचना ही चिट्टा एवं अन्य मादक पदार्थों के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने का सबसे सशक्त माध्यम है। सम्मेलन के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार साझा किए तथा नशा उन्मूलन एवं एंटी चिट्टा अभियान को सफल बनाने के लिए पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। सभी प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने तथा युवाओं को नशे से दूर रखने का संकल्प लिया। सम्मेलन में एंटी चिट्टा अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने और नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों पर विशेष बल दिया गया। उपस्थित प्रतिनिधियों ने इसे एक प्रेरणादायक एवं अत्यंत उपयोगी पहल बताया।

Jogindarnagar, Mandi | Jun 23, 2026

अभ्यास के दौरान जोगिंद्रनगर का युवा धावक सावन बरवाल

अभ्यास के दौरान जोगिंद्रनगर का युवा धावक सावन बरवाल

Jogindarnagar, Mandi | Jun 23, 2026

बनाई हार सड़क की बदहाल स्थिति से ग्रामीण परेशान, लोक निर्माण मंत्री से लगाई गुहार

जोगिन्दर नगर/उमेश कुमार।
उपमंडल जोगिन्दर नगर के अंतर्गत ग्राम बनाई हार को जोड़ने वाली सड़क की जर्जर हालत ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। वर्षों से सड़क पर टायरिंग न होने के कारण मार्ग पूरी तरह से खस्ता हो चुका है, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की पुरानी टायरिंग पूरी तरह उखड़ चुकी है और बजरी जगह-जगह ढेरों के रूप में जमा हो गई है। ऐसे में दोपहिया वाहनों के फिसलने और दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क के दोनों ओर बनी नालियां भी मिट्टी और कूड़े से भर चुकी हैं। नालियों में उगी घास और झाड़ियों के कारण सड़क और नाली में अंतर करना मुश्किल हो गया है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि कई स्थानों पर सड़क इतनी खराब हो चुकी है कि वाहन चालकों को बेहद सावधानी के साथ गुजरना पड़ता है।

ग्रामीणों ने विभागीय कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि मुख्य गांव बनाई हार से लगभग आधा किलोमीटर ऊपर तथा करीब 500 मीटर नीचे सड़क की दो-दो बार टायरिंग करवाई जा चुकी है, लेकिन बीच में स्थित मुख्य गांव बनाई हार का सबसे अधिक क्षतिग्रस्त हिस्सा हर बार नजरअंदाज कर दिया जाता है। इससे ग्रामीणों में विभाग और जनप्रतिनिधियों के प्रति नाराजगी बढ़ रही है।

ग्रामीणों के अनुसार इस समस्या को लेकर कई बार लोक निर्माण विभाग जोगिन्दर नगर, स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न नेताओं के समक्ष मांग उठाई गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है।

ग्राम पंचायत के प्रधान अजिया पाल, युवक मंडल बनाई हार तथा समस्त ग्रामवासियों ने प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने मंत्री से अनुरोध किया है कि संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश जारी कर बनाई हार सड़क की शीघ्र टायरिंग, नालियों की सफाई और आवश्यक मरम्मत कार्य करवाए जाएं, ताकि क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो उन्हें अपने अधिकारों की मांग को लेकर आंदोलन का रास्ता अपनाने पर मजबूर होना पड़ सकता है।

बनाई हार सड़क की बदहाल स्थिति से ग्रामीण परेशान, लोक निर्माण मंत्री से लगाई गुहार जोगिन्दर नगर/उमेश कुमार। उपमंडल जोगिन्दर नगर के अंतर्गत ग्राम बनाई हार को जोड़ने वाली सड़क की जर्जर हालत ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। वर्षों से सड़क पर टायरिंग न होने के कारण मार्ग पूरी तरह से खस्ता हो चुका है, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की पुरानी टायरिंग पूरी तरह उखड़ चुकी है और बजरी जगह-जगह ढेरों के रूप में जमा हो गई है। ऐसे में दोपहिया वाहनों के फिसलने और दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क के दोनों ओर बनी नालियां भी मिट्टी और कूड़े से भर चुकी हैं। नालियों में उगी घास और झाड़ियों के कारण सड़क और नाली में अंतर करना मुश्किल हो गया है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि कई स्थानों पर सड़क इतनी खराब हो चुकी है कि वाहन चालकों को बेहद सावधानी के साथ गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों ने विभागीय कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि मुख्य गांव बनाई हार से लगभग आधा किलोमीटर ऊपर तथा करीब 500 मीटर नीचे सड़क की दो-दो बार टायरिंग करवाई जा चुकी है, लेकिन बीच में स्थित मुख्य गांव बनाई हार का सबसे अधिक क्षतिग्रस्त हिस्सा हर बार नजरअंदाज कर दिया जाता है। इससे ग्रामीणों में विभाग और जनप्रतिनिधियों के प्रति नाराजगी बढ़ रही है। ग्रामीणों के अनुसार इस समस्या को लेकर कई बार लोक निर्माण विभाग जोगिन्दर नगर, स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न नेताओं के समक्ष मांग उठाई गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है। ग्राम पंचायत के प्रधान अजिया पाल, युवक मंडल बनाई हार तथा समस्त ग्रामवासियों ने प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने मंत्री से अनुरोध किया है कि संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश जारी कर बनाई हार सड़क की शीघ्र टायरिंग, नालियों की सफाई और आवश्यक मरम्मत कार्य करवाए जाएं, ताकि क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो उन्हें अपने अधिकारों की मांग को लेकर आंदोलन का रास्ता अपनाने पर मजबूर होना पड़ सकता है।

Jogindarnagar, Mandi | Jun 23, 2026

जय बाबा बालकनाथ जी - Jogindarnagar News