नगर खेड़ा गुड़ा में कल होगा जग एवं हवन यज्ञ, दोपहर को लगेगा विशाल भंडारा
गुड़ा। गांव गुड़ा स्थित श्री नगर खेड़ा के पावन प्रांगण में कल रविवार को धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत सुबह 8 बजे हवन यज्ञ होगा, जिसमें श्रद्धालु आहुति देकर नगर खेड़ा का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
इसके बाद दोपहर 12 बजे विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। आयोजन को लेकर नगर खेड़ा परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।
समस्त ग्रामवासी गुड़ा एवं आयोजक कमेटी ने ग्रामीणों और श्रद्धालुओं से सपरिवार पहुंचकर धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने तथा भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है। #HVN24